Monthly Love Horoscope July: जुलाई के महीने में इन राशियों की लव लाइफ रहेगी बेहद शानदार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 01:13 PM (IST)

Monthly Love Horoscope July: जुलाई का महीना कई राशियों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से सकारात्मक माना जा रहा है। सामान्य ज्योतिषीय व्याख्याओं के अनुसार, जानें किन राशियों की लव लाइफ खास तौर पर अच्छी रह सकती है। ध्यान रखें कि मासिक लव राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित होता है और इसे निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जा सकता। वास्तविक रिश्ते आपसी विश्वास, संवाद और समझ पर अधिक निर्भर करते हैं।

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस माह आपके रिश्तों में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने साथी के साथ हर पल का आनंद लेंगे, प्यार को और गहरा बनाएंगे। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। पहले से रिश्ते में हैं तो संवाद बेहतर होगा। किसी पुराने आशिक से मुलाकात हो सकती है, जिससे  दिल की धड़कनें तेज हो जाएंगी। 
उपाय- श्रद्धापूर्वक प्रतिदिन या शुक्रवार को 108 बार इस मंत्र का जाप करें: ॐ क्लीं कामदेवाय नमः

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) जुलाई का महीना बेहद रोमांचक रहेगा और कुछ नया लेकर आने वाला है। आपका चुंबकीय रोमांटिक व्यक्तित्व और मजाकिया स्वभाव किसी खास को आपकी ओर खींच लाएगा। सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके दिल को छू जाएगी और आपको अपने व्यक्तित्व से प्रभावित करेगी। अपने साथी के साथ खास पलों का आनंद लेंगे और अपने रिश्ते में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
उपाय- स्नान के बाद साफ और हल्के रंग के वस्त्र पहनें। संभव हो तो सफेद वस्त्रों का प्रयोग अधिक से अधिक करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जुलाई का महीना रोमांस और मोहब्बत से सराबोर रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व और सौम्य स्वभाव साथी को आपके और करीब लाएगा। सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके दिल में जगह बना लेगा और आपके जीवन में खुशियों की बौछार करेगा। 
उपाय- शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन राधा-कृष्ण को फूल अर्पित करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) जुलाई का महीना प्यार और आकर्षण से भरा रहेगा। आपकी खुली सोच और जिंदादिली साथी को आपके और करीब लाएगी। सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके दिल को छू जाएगी। आपके जीवन में नया रोमांच आएगा। अपने साथी के साथ नए अनुभवों का आनंद लेने के लिए तैयार रहें। लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा।
उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जुलाई का महीना आपके लिए रोमांच और उत्साह से भरा रहेगा। लव लाइफ में स्थिरता और समर्पण का अनुभव होगा। आपकी मेहनत और दृढ़ता आपके साथी को बहुत भाएगी। सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति के साथ एक स्थिर और सच्चा रिश्ता शुरू हो सकता है, जिससे आपकी जिंदगी में नया रंग भर जाएगा। अपने साथी के साथ समय बिताएं और उन्हें अपने प्यार का एहसास कराएं।
उपाय- भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी तथा रति-कामदेव का स्मरण करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) जुलाई का महीना मोहब्बत के जुनून और गहराई से भरा रहेगा। लव लाइफ खुशियों से भरेगी। अपने रिश्ते में प्यार और समझ का नया आयाम जोड़ेंगे और अपने साथी के साथ हर पल को खास बनाएंगे। सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी जिंदगी में नई ताजगी लाएगा और आपके जीवन को रंगीन बना देगा। अपने रिश्ते में नई ऊर्जा और नवीनता का अनुभव करेंगे। साथी के साथ हर पल का आनंद लेंगे।
उपाय- सफेद मिठाई या चावल का दान करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जुलाई मंथ प्यार और परवाह से भरा रहेगा। आपकी समझदारी और संवेदनशीलता साथी को बहुत भाएगी। आपका आत्मविश्वास और चमक साथी को मोहित कर देगी। सिंगल ध्यान रखें किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध अपनी मुट्ठी में रखना या उस पर नियंत्रण करना जीवन भर के लिए अकेला कर सकता है। मीठी वाणी और सम्मान से क्रश अथवा होने वाले साथी को बस में करें।
उपाय- गुलाब और इत्र का प्रयोग करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) जुलाई का महीना गहरे और सच्चे प्रेम का प्रतीक होगा। आपकी संवेदनशीलता और देखभाल का तरीका आपके साथी को आपके और करीब लाएगा। अपने साथी के साथ बिताए गए हर पल को संजोएंगे, जिससे रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके जीवन में संतुलन लाएगी। लव लाइफ में स्थायित्व और खुशियों की बौछार होगी।
उपाय- "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आपकी रहस्यमयी और कामुकता से भरी ऊर्जा साथी को आपके और करीब लाएगी। सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपकी भावनाओं को समझेगा और आपको एक नया दृष्टिकोण देगा। जिससे लाइफ में सकारात्मक बदलाव होंगे। रिश्ते में विश्वास और समझ की मिठास घुल जाएगी, जिससे आप दोनों का संबंध और गहरा होगा।
उपाय- शुक्रवार अथवा सोमवार का व्रत रखें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) यह महीना प्रेम में स्थिरता और गहराई लेकर आने वाला है। आपकी वफादारी और समर्पण साथी को आपके और करीब ले आएंगे। रोमांस में बढ़ोतरी हो सकती है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा और संबंध मजबूत होंगे। अगर आप सिंगल हैं तो किसी पार्टी में आपका दिल धड़क उठेगा। रिश्ते में हैं तो अपने साथी के साथ नए रोमांच की तलाश करेंगे और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का अच्छा मौका मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
उपाय- भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस जुलाई के महीने में आपका आशय रिश्ते को मजबूत बनाने और साथी का स्नेह व विश्वास बनाए रखने में लगेगा। स्वस्थ रिश्ते के लिए खुद को बदलने का प्रयास सफल होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। गलतफहमियां दूर होने और रिश्ते में नई ऊर्जा आने के संकेत हैं। भावनात्मक जुड़ाव गहरा हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव या रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है।
उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जुलाई में मीन राशि वाले रोमांच का अनुभव करेंगे। आपकी आत्मविश्वास भरी मुस्कान और जिंदादिल स्वभाव किसी नए व्यक्ति को आपकी ओर खींचेगा। अपने साथी के साथ रोमांटिक यात्रा की योजना बनाएंगे, जहां आप दोनों अपनी भावनाओं को साझा करेंगे और भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। यह ट्रिप आपको एक-दूसरे के और करीब ले आएगा।
उपाय- हर शुक्रवार सफेद वस्त्र पहनें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News