July 2023 Gemini Horoscope: मिथुन राशि के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2023 - 10:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gemini July 2023 Horoscope जुलाई मासिक राशिफल: आज बात करेंगे मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? 1 जुलाई के दौरान मंगल का राशि परिवर्तन होगा। मंगल आय स्थान के स्वामी बनते हैं और वो शुभ गोचर में आ जाएंगे। अगला गोचर होगा शुक्र का। ये दूसरे भाव में भी शुभ हैं और तीसरे भाव में भी शुभ गोचर में हैं। इसके बाद बुध का गोचर शुभ होगा। बुध लग्न के स्वामी हैं और इसका शुभ गोचर में जाना बढ़िया है। सूर्य चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं और ये गोचर करेंगे 17 जुलाई को। यहां पर ये गोचर अशुभ हो जाएगा। चंद्रमा का गोचर छठे भाव में हो रहा है। शनि नौवें भाव में हैं। गुरु और राहु बारहवें भाव में हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Status of Karma Sthana in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आपका कर्म दसवें भाव से आता है और इस भाव में स्वामी हैं गुरु। गुरु ग्यारहवें भाव में चले गए और ये शुभ गोचर में हैं। कर्म स्थान के स्वामी का आय स्थान के स्वामी में जाना, उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनका काम एक्सपोर्ट से जुड़ा हुआ है। राहु विदेश के कारक ग्रह हैं। जिनका काम विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको लाभ मिलने की संभावना है। कर्म के लिहाज से गुरु शुभ गोचर में हैं लेकिन हो सकता है कोई आपके काम में रूकावट पैदा करने की कोशिश करें। आय के साधन बने रहेंगे।

Relationship status in July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप भाव के स्वामी गुरु बनते हैं। गुरु यहां से पंचम भाव में चले गए हैं। अपने से पंचम में जाना और चंद्रमा से ग्यारहवें भाव में जाना अच्छा है। सूर्य वाणी वाले भाव में आ गए हैं। बेवजह की बहस में न पड़ें नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। दूसरे की बात को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के लिहाज से थोड़ा परेशान रहेंगे। मंगल चौथी दृष्टि से देख रहे हैं और शनि दसवीं दृष्टि से छठे भाव को देख रहे हैं। अगर पहले से कोई इलाज चल रहा है तो लापरवाही बिल्कुल भी न करें। मंगल के ऊपर राहु की दृष्टि है।

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: पंचम भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है। बुध शुभ गोचर में हैं। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News