July 2024 Monthly rashifal Virgo: कन्या राशि वालों के लिए जुलाई महीने का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 09:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

July 2024 Virgo Horoscope: आज बात करेंगे कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? केतु कन्या राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं।शनि का गोचर छठे भाव में हो रहा है। राहु सप्तम में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। मंगल और चन्द्रमा का गोचर अष्टम में शुभ नहीं होता है। गुरु नौवें भाव में शुभ गोचर में हैं। सूर्य और शुक्र दशम भाव में है। सूर्य का गोचर शुभ है और शुक्र का गोचर शुभ नहीं है। शनि शुभ गोचर में हैं। चार ग्रह आपकी कुंडली में शुभ गोचर में चल रहे हैं। 6 जुलाई को बुध शुक्र के साथ युति करेंगे। 12 को मंगल नोवे भाव में आ जाएंगे। सूर्य 16 को गोचर करेंगे और ये शुभ रहेंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: बुध 19 जुलाई को आगे चले जाएंगे और ये शुभ नहीं है। दशम भाव में शुक्र 19 जुलाई तक शुभ रहेंगे, उसके बाद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मंगल इस भाव को भी देखेंगे। भाग्य का आपको साथ मिलेगा गुरु की वजह से। शुक्र का ग्यारहवें जाना बढ़िया है। आय को लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी। धन स्थान के स्वामी का आय स्थान में आना बहुत शुभ है। जिनका काम विदेश से जुड़ा ह्या है, उन लोगों के लिए ये महीना बहुत शानदार है। राहु इस भाव को देख रहे हैं। राहु बहुत ज्यादा नेगेटिव इम्पेक्ट नहीं कर पाएंगे। 

Relationship status in the month of July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति:  जुलाई के महीने अपने गुस्से को थोड़ा कण्ट्रोल में रखें नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। केतु और मंगल की वजह से रिलेशनशिप में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा रिलेशनशिप से फायदा भी मिलेगा लेकिन इसलिए लिए इंतजार करना पड़ेगा। शुक्र पंचम भाव को देख रहे हैं। 6 जुलाई के बाद जो लोग रिलेशन में हैं उन्हें बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। दो शुभ ग्रहों की दृष्टि पंचम के ऊपर है। आपकी लाइफ में कोई न कोई पार्टनर आ सकता है। जिनके घर में संतान नहीं हैं, उनके घर भी जल्दी संतान आ सकती है। धार्मिक जगह पर यात्रा करने का मौका मिलेगा। केतु नौवें भाव को देख रहे हैं। 

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ को लेकर समय दिक्कत वाला नहीं है। शनि छठे भाव में हैं और ये रोग, ऋण और शत्रु का भाव है। शनि यहां पर शुभ गोचर में हैं। सूर्य हेल्थ के कारक होते हैं और वो शुभ गोचर में हैं। मंगल यहां पर रहेंगे और शनि की दृष्टि में रहेंगे। गुरु भाग्य स्थान में हैं और पंचम को देख रहे हैं। 

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध और गुरु की दृष्टि शुभ है। जो छात्र बाहर जाके पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत शुभ है। 19 जुलाई का बाद परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News