Jharkhand News: झारखंड के मंदिर में मूर्तियों को तोड़ा नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2024 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

रांची (प.स.): झारखंड की राजधानी रांची में अज्ञात बदमाशों ने एक मंदिर की मूर्तियों को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात बरियातू इलाके में हुई। 

अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने बताया, “ मंदिर के अंदर 3-4 मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिली हैं।” 

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरियातू सड़क के एक हिस्से को अवरुद्ध कर दिया। 

कुमार ने कहा, “हमने उन्हें आश्वस्त किया है कि कुछ दिनों में मूर्तियों की पुन:स्थापना की जाएगी।” पुलिस घटना की जांच के तहत सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाल रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News