January 2024 Monthly Horoscope: जनवरी 2024 में तीन ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों की जिंदगी में होगा कमाल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2023 - 08:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

January 2024 Monthly Horoscope: ग्रह नक्षत्र के हिसाब से साल 2024 के पहले ही महीने यानी जनवरी की शुरुआत बेहद खास रहने वाली है। जनवरी महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल और लाल बदलेंगे और कई राशियों की जिंदगी में कमाल करेंगे। खुशियों का धमाल करेंगे। वैसे भी धार्मिक दृष्टि से जनवरी का महीना विशेष महत्व रखता है। इसी माह में मकर संक्रांति जैसा महत्वपूर्ण त्यौहार आता है। जनवरी को माघ का महीना भी कहा जाता है। इस मास में स्नान-दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इस महीने सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे।

PunjabKesari January Monthly Horoscope
नए साल की शुरुआत से पहले ही 31 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे और वृषभ राशि वालों के जीवन में चमत्कार भी करेंगे। इसके बाद 7 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 15 जनवरी को देर रात 2:43 पर सूर्य देव भी धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 18 जनवरी को देर रात 8:56 पर शुक्र देव धनु राशि में आ जाएंगे। जहां बुध ग्रह के साथ उनका कांबिनेशन बनेगा और ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाने वाला लक्ष्मी नारायण योग भी बन जाएगा।

साल 2024 की शुरुआत सोमवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को प्रात: 8:36 तक पहले मघा और उसके बाद पूर्व फाल्गुनी पूर्व नक्षत्र में कन्या लग्न और सिंह राशि में हो रही है। इस दिन प्रातः आयुष्मान योग तथा सौभाग्य योग रहेगा। नए साल की शुरुआत में ही गज लक्ष्मी, आयुष्मान योग, गजकेसरी जैसे राजयोग बन रहे हैं। जनवरी महीने की भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं और ग्रह नक्षत्र किन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं, आईए जानें

PunjabKesari January Monthly Horoscope

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। जनवरी महीना मेष राशि के लोगों के जीवन में नई ऊर्जा उत्साह और कई शानदार अनुभव लेकर आ रहा है। जनवरी 2024 की शुरुआत में ही मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह आपके नवम भाव में सूर्य महाराज के साथ धनु राशि में स्थित होंगे। जिससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आपको मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृष राशि वालों की भी ऐश होने वाली है। यह महीना वृष राशि वालों के लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा। इस अवधि में जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती जाएंगी। आय बढ़ेगी और इस अवधि में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। इस समय बचत करने में सफल हो पाएंगे। वहीं भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि की बात करें तो मिथुन राशि के कई अटके हुए काम पूरे होंगे, विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी, कारोबार चमकेगा। इस महीने नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे और घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

कर्क राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। विरोधी नतमस्तक होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने के चांस हैं लेकिन थोड़ा वाहन सावधानी से चलाना होगा और किसी को उधार देने से बचना होगा।

सिंह राशि वालों को शत्रुओं की चालों से बच कर रहना होगा लेकिन इस राशि के विद्यार्थियों का विदेश जाकर पढ़ने का सपना अब मूर्त रूप ले सकता है। प्रमोशन का योग बनेगा और जो लोग रियल एस्टेट से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम भी बन जाएगा।

कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी। रोमांस के मौके मिलेंगे, नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। घर में विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे।

तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक जीवन में तरक्की मिलेगी और संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है और विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।
 
धनु राशि वालों की तो जैसे लॉटरी खुलने वाली है। कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं के भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं।

मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट का योग बनेगा। आपकी विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है और आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा। नए क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय आपकी फेवर में रहने वाला है।

कुंभ राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे लेकिन साथ ही इनकम के नए सोर्स भी बनते चले जाएंगे। बिजनेसमैन की बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं और जीवन में प्रेम की बरसात भी होगी। आपका कॉन्फिडेंस भी लगातार बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकेंगे परंतु घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा।

मीन राशि वाले नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं और अविवाहित लोगों के लिए उपयुक्त साथी की तलाश भी पूरी हो जाएगी। आपकी पर्सनैलिटी निखर कर सामने आएगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे।

गुरमीत बेदी
94180 33344

PunjabKesari January Monthly Horoscope


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News