Jalandhar: लोक संपर्क विभाग ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व और ‘सरबत के भले’ को समर्पित धार्मिक समागम करवाया
punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2023 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जालंधर (धवन): पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की तरफ से आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय-1 के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व और नए वर्ष की आमद पर सरबत के भले की अरदास को समर्पित धार्मिक समागम सुखमणि साहिब के पाठ और शबद कीर्तन के रूप में पूर्ण श्रद्धा से करवाए गए।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
इस मौके पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा, कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, प्रमुख सचिव सूचना एवं लोक संपर्क राहुल भंडारी, डायरैक्टर सोनाली गिरि, अतिरिक्त डायरैक्टर (प्रशासन) संदीप सिंह गढ़ा, मुख्यमंत्री के डायरैक्टर मीडिया कम्युनिकेशन नवनीत सिंह वधवा के अलावा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और पंजाब सिवल सचिवालय के स्टाफ ने इस समागम में हाजिरी लगवाई।
सबसे पहले भाई कश्मीर सिंह जी के नेतृत्व में श्री सुखमणि साहिब के पाठ संगती रूप में करवाने के बाद भाई तेजिन्दर सिंह शिमला वाले के रागी जत्थे की तरफ से मनोहर शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया गया।इसके उपरांत विभाग की तरफ से लगाए गए गुरु के लंगर में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और कुलदीप सिंह धालीवाल और हलका धर्मकोट से विधायक दविन्दरजीत सिंह लाडी ढोस ने बाकी संगत के साथ पंगत में बैठ कर लंगर छका। इस समागम में पत्रकार भाईचारा, पंजाब सिविल सचिवालय-1 पंजाब सिविल सचिवालय-2 के अलग-अलग विभागों और पंजाब विधान सभा के स्टाफ सहित डी. आई. पी. आर. के सेवामुक्त अधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की।