IRCTC लेकर आया वैष्णो देवी से हरिद्वार-ऋषिकेश तक की शानदार यात्रा, जानें पूरा खर्च
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 09:34 AM (IST)
IRCTC Spiritual Tour package : अगर आप भी कम बजट में धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने 'MATA VAISHNODEVI WITH HARIDWAR- RISHIKESH YATRA' के नाम से श्रद्धालुओं के लिए पैकेज बनाया है। यह 10 दिन की यात्रा रहने वाली है और इसमें आपको मथुरा, वृंदावन, माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ
हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करने का भी खास अवसर प्राप्त होगा।
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 14 मई 2026 को इस यात्रा की शुरुआत होगी। यहां यात्रियों के रहने, खाने-पीने का खास इंतजाम होगा। थोड़ी देर आराम करने के बाद श्रद्धालुओं को मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। अगले दिन मथुरा से निकलकर वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन, प्रेम मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। उसके बाद मथुरा के रेलेवे स्टेशन से माता वैष्णो देवी कटरा की यात्रा शुरू होगी। कटरा में भी यात्रियों के लिए रहने और खाने-पीने का बंदोबस्त क्या जाएगा।
कटरा माता वैष्णों देवी की यात्रा खत्म करने का बाद हरिद्वार के लिए ट्रेन ली जाएगी। हरिद्वार में हर की पौड़ी, मानसा देवी मंदिर और ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला और राम झूला को देखने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप में आपको रात में रुकने के लिए एसी या नॉन एसी रूम क्लास के अनुसार मिलेगा। इस ट्रिप में आपको कुल तीन इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट तरह की कैटेगरी मिलेगी। Economy में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 16,500 रुपए, Standard (3AC) में किराया 25,700 और Comfort (2AC) में 33,400 रुपए प्रति व्यक्ति खर्चा आएगा। इन नंबरों- 9281495843, 8287932229, 9281030739, 9390112758 पर संपर्क करके आप पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
