Inspirational Story: अपनी प्रजा को खुश रखने के लिए एक राजा में होने चाहिए यह गुण

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 01:35 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: फारस के शासक साइरस अपनी प्रजा की भलाई में जुटे रहते थे। वह रियासत की सारी आमदनी व्यापार और खेतीबाड़ी में लगा देते थे जिस कारण शाही खजाना हल्का रहता था, लेकिन प्रजा खुशहाल थी। एक दिन साइरस के दोस्त और पड़ोसी शासक क्रोशियस उनके यहां आए। उन्हें प्रजा से ज्यादा अपनी खुशहाली की चिंता रहती थी। 

PunjabKesari Inspirational Story

उनका खजाना हमेशा भरा रहता था। बातों-बातों में जब क्रोशियस को साइरस के खजाने का हाल मालूम हुआ तो उन्होंने साइरस से कहा, “अगर आप इसी तरह प्रजा के लिए खजाना लुटाते रहोगे तो एक दिन वह एकदम खाली हो जाएगा। आप कंगाल हो जाओगे।”

साइरस बोले, “आप दो दिन ठहरिए मैं इस मामले में लोगों का इम्तिहान लेना चाहता हूं।” उन्होंने घोषणा करवा दी कि एक बहुत बड़े काम के लिए साइरस को दौलत की बहुत जरूरत है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रजा मदद करेगी। दो दिन पूरा होने से पहले ही शाही महल के बाहर मोहरों, सिक्कों व जेवरों का बड़ा ढेर लग गया। 

PunjabKesari Inspirational Story

यह देख क्रोशियस हैरत में पड़ गए। साइरस ने कहा, “मैंने रियासत का खजाना लोगों की खुशहाली पर खर्च करके एक तरह से उन्हीं को सौंप दिया है। लोग उसमें इजाफा करते रहते हैं। तुम्हारा खजाना बांझ है, वह कोई बढ़ौतरी नहीं कर रहा है।” क्रोशियस से कोई जवाब देते न बना।

PunjabKesari Inspirational Story
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News