Inspirational Story: जैसी संगत वैसी रंगत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Context: चीनी विचारक मेनसियस की मां एक समझदार महिला थीं। उन्होंने अपने बेटे के कारण 3 बार निवास स्थान बदला। पहले वह एक कब्रिस्तान के पास रहती थीं। एक दिन उन्हें लगा कि उनका बेटा धीरे-धीरे गहरे दुख में डूबता जा रहा है। दरअसल, कब्रिस्तान में आने वाले लोग दुख से रोते-बिलखते रहते थे। वह बालक उन्हें रोज ही देखता, इसलिए वह उन्हीं की तरह बर्ताव करने लगा।

PunjabKesari Inspirational Story

 मेनसियस की मां को चिंता हुई और उन्होंने वहां से दूसरी जगह जाना तय कर लिया। अब वह चहल-पहल भरे बाजार में रहने लगीं। कुछ समय बाद उन्होंने देखा कि उनका बेटा मेनसियस एक दुकानदार की तरह बर्ताव करने लगा है। उन्होंने वहां से भी निकलना तय किया।

इस बार उन्होंने एक विद्यालय के पास मकान लिया। वहां मेन्सियस मेधावी विद्यार्थियों का अनुसरण करने लगा। वह अनेक विषयों की जानकारी पाने की कोशिश करने लगा और अनेक विषयों पर गहन अध्ययन करने लगा। मां यह देखकर बड़ी प्रसन्न हुईं। उन्हें लगा कि बेटे पर माहौल का सही प्रभाव पड़ा है। ऐसे वातावरण में बड़ा होकर मेनसियस चीन का एक बहुत बड़ा विद्वान बना।

PunjabKesari Inspirational Story

यह बात तो तय है कि हमारे जीवन पर आसपास के माहौल का बहुत असर पड़ता है। यदि हम जुआ खेलने वालों की संगत में रहेंगे तो आसानी से जुए की लत से प्रभावित हो जाएंगे। हम अपना जीवन जिस तरह के व्यक्तियों के बीच बिताते हैं, उसी तरह की हमारी सोच बन जाती है। अत: हमारी संगत का सही होना बहुत जरूरी है।

PunjabKesari Inspirational Story


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News