चन्द्रमा को करें मजबूत, तन-मन से संबंधित परेशानियां होंगी छू मंतर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 08:33 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How to make your Moon stronger: वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन, मां और सुंदरता का कारक ग्रह है। जब कुंडली में चंद्रमा शुभ प्रभाव देता है तो लाइफ में खुशियां, सुख-शांति, मनचाहा लाइफ पार्टनर और मां का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। वहीं अगर वे अशुभ अवस्था में आ जाए तो मेंटल टेंशन, स्ट्रैस, मां को तन-मन से संबंधित परेशानियां और लाइफ में भटकाव बना रहता है। लाख प्रयत्न करने पर भी व्यक्ति के जीवन से स्थिरता कोसों दूर रहती है। चंद्र ग्रह से जुड़े बहुत ही कारगर और आसान उपाय यहां बताए जा रहे हैं, इन्हें करने से चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता है। इससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। मन की नकारात्मकता का नाश होगा और सकारात्मक विचारों का समावेश होगा। माता को हर प्रकार का सुख मिलेगा।

PunjabKesari How to make your Moon stronger
What is the Moon in astrology: मकर लगन हो, सप्तमेश चंद्रमा छठे, आठवें या बारहवें में हो अथवा पाप पीड़ित या क्षीण बली हो तो ऐसी स्थिति में वैवाहिक जीवन पूर्णत: कष्टमय होने की संभावना रहती है। भावी वैवाहिक जीवन सुखमय हो इसके लिए विवाह समय में दो बराबर वजन के दूधिया मोती या चांदी के टुकड़े चावल की ढेरी लें, फिर सुखी गृहस्थ जीवन हेतु संकल्प लेकर यह टुकड़ा बहते पानी में बहा दें तथा दूसरा टुकड़ा अपने पास रखें, उसका चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से बचाव होता रहेगा तथा गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।

PunjabKesari How to make your Moon stronger
Chandrama ke Upay: चंद्रमा को मजबूत करना हो तथा धन प्राप्ति की इच्छा हो तो मोती युक्त चंद्र यंत्र गले में धारण करें।

सोमवार का व्रत 5 या 11 या 43 बार करें।

शिव जी का पूजन करें। अमरनाथ जी की यात्रा या पूजन करें।

द्वादश ज्योर्तिलिंगों की यात्रा करें, पूजन करें।

चावल, चांदी, दूध आदि का दान करें।

सच्चे मोती (दूधिया रंग) धारण करें, मोती के अभाव में चांदी धारण करें।

दूध का बर्तन रात को सिरहाने रखकर सुबह कीकर या यज्ञीय वृक्ष में डालना।

माता (सास-मासी-मामी- घर में बुजुर्ग औरतों) का आशीर्वाद लें।

चारपाई के पायों में चांदी की कील गाड़ना।

आसमानी बर्फ (ओले) शीशी में रखना या गंगा जल का प्रयोग करना।

श्मशान भूमि में स्थित कुएं पर कभी-कभी स्नान करना या चावल या चांदी श्मशान की चारदीवारी के अंदर गिराना।

PunjabKesari How to make your Moon stronger
चलते पानी में (गंगा) स्नान करना।

छत पर पानी की टंकी गोल न बनाना।

पानी टंकी को 3-4 महीने में सफाई करवाते रहना। घर में कहीं भी पानी सड़ने पर चंद्रमा रुष्ट होता है।

सीढ़ियों के ऊपर/सामने हैंडपंप न रखना।

घर की छत के नीचे कुआं या हैंडपंप न लगाना।

चंद्रमा उच्च का हो तो चंद्र की चीजों का दान न देना।

चंद्र नीच का हो तो चंद्र की चीजों का दान न लेना।

शिव चालीसा का नियमित पाठ करें।

चंद्र पीड़ा की विशेष शांति हेतु चांदी, मोती, शंख, सीप, कमल और पंचगव्य मिलाकर सात सोमवार तक स्नान करें।

पंच धातु के शिवलिंग का निर्माण करके उसका यथायोग्य पूजन करने से चंद्र पीड़ा शांत होती है।

PunjabKesari How to make your Moon stronger


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News