Friday Special: ये गलतियां बनाती हैं दरिद्र और कंगाल

punjabkesari.in Friday, Mar 11, 2022 - 08:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How to make happy Shukra grah and goddesses Laxmi: हमारे तारामंडल में शुक्र सबसे अधिक चमकने वाला मौजूदा ग्रह है। शुक्र ग्रह की खासियत है यह जिस पर मेहरबान हो जाए उस व्यक्ति का जीवन ऐश्वर्य पूर्ण सुख-साधनों से संपन्न, वैभवशाली व कीर्तिमान बना देता है। शुक्र जितना शुभ होगा, व्यक्ति उतना खुशहाल जीवन व्यतीत करेगा। उसके यश और कीर्ति उसकी पर्सनैलिटी दूर-दूर तक जानी और पहचानी जाएगी। सुख-साधन और प्रसिद्धि हर किसी को चाहिए। शुक्र ग्रह का अच्छा होना बहुत जरूरी है। शुक्र ग्रह पत्नी का कारक होता है, पुरुष की कुंडली में यही लग्जरियस लाइफ और वाहन का भी कारक होता है। जितने भी पूंजीवादी व्यक्ति हैं, उनके जीवन में शुक्र का बहुत महत्व होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन का बहाव निरंतर बहता रहता है, जिन व्यक्तियों का शुक्र उच्च स्थान पर होता है।

PunjabKesari How to make happy Shukra grah and goddesses Laxmi
Venus In Astrology: यदि जन्म कुंडली में शुक्र मीन राशि का है तो यह अति शुभ स्थिति होती है। वही कन्या राशि का शुक्र नीच का अशुभ परिणाम देता है परंतु कई बार अपने कर्मों द्वारा हम शुभ ग्रहों को भी अशुभ कर लेते हैं और अशुभ ग्रहों को अपने कर्मों द्वारा शुभ किया जा सकता है। केवल आवश्यकता है, ग्रहों को समझने और उनके अनुरूप अनुसरण करने की। आइए जानते हैं कि किस तरह से आप अति शुभ स्थिति में शुक्र को अशुभ कर देते हैं और अशुभ स्थितियों में शुक्र भी शुभ फल देता है।

Remedies of Venus: जो लोग स्त्री जाति, अपनी पत्नी व प्रकृति के साथ अन्याय या दुर्व्यवहार करते हैं, उन लोगों का शुक्र शुभ स्थिति में होते हुए भी अच्छा परिणाम नहीं देता। भाग्य में पैसा होते हुए भी वो उसका सुख भोग नहीं पाते।

PunjabKesari How to make happy Shukra grah and goddesses Laxmi
Venus Donation Remedy: जब कोई ग्रह बहुत अच्छी स्थिति में हो तो उस ग्रह का दान नहीं करना चाहिए। जो लोग इत्र और वस्त्रों का निरंतर रूप से दान करते हैं उन लोगों का शुक्र कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में भी शुक्र का अच्छा प्रभाव नहीं मिलता।

laxmi mantra for money: हर शुक्रवार मां लक्ष्मी को खीर अथवा मिश्री का भोग लगाकर इस मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति कभी दरिद्र नहीं होता।
मंत्र : ॐ श्रीं श्रीये नम:

Try These Tips To Please Maa Laxmi: अगर शुक्र नीच है या अशुभ प्रभाव दे रहा है तो ऐसी स्थिति में मां लक्ष्मी का ध्यान करें, मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना शुक्र की शुभता बढ़ाती है। कमल का फूल मां लक्ष्मी को चढ़ाना अत्यंत फलदाई होता है।

PunjabKesari How to make happy Shukra grah and goddesses Laxmi
Best Astrological Tips For Glowing Skin: चमड़ी से जुड़ी समस्याएं, रोग, सुंदरता का कम या अधिक होना भी शुक्र ग्रह से ही संबंधित होता है। जिन लोगों को स्किन रिलेटेड समस्या है, उन्हें प्रतिदिन दही मल कर नहाना चाहिए और एक कपूर का टुकड़ा भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए।

Shukra grah ke upay: आप जो भी वाहन चलाते हैं, वह भी शुक्र का प्रतीक है। अपने वाहन इत्यादि को साफ-सुथरा व चमका कर रखेंगे तो आपका शुक्र और भी मजबूत होगा।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

PunjabKesari How to make happy Shukra grah and goddesses Laxmi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News