Sawan: राशि अनुसार भोले भंडारी को रिझाएं, खुशियों से भर लें अपनी झोली

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2023 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How can we worship Lord Shiva in Sawan: देवताओं में भगवान शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं। ऐसे में इस पावन मास में विधि-विधान से शिव का पूजन करके उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से साधक के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और उसे मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। श्रावण मास में शिव की पूजा करने से शत्रुओं का नाश और रोग-शोक दूर होता है। आइए जानते हैं कि इस श्रावण मास में किस राशि के जातक को किस विधि से शिव पूजन करना चाहिए :

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari How can we worship Lord Shiva in Sawan
मेष— गुड़ और दही से अभिषेक करें लाल गुलाल शिव जी को चढ़ाएं।

वृष— भगवान शिव की कृपा पाने के लिए वृष राशि के जातकों को विशेष रूप से दही, शक्कर, चावल, सफेद  चंदन आदि से पूजा करनी चाहिए। पूजा में सफेद रंग का पुष्प मदार चढ़ाना चाहिए।

मिथुन— मिथुन राशि के जातकों को भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। बिल्व पत्र के छ: पत्ते चढ़ाने से लाभ होगा।

कर्क— भगवान शिव का घी से अभिषेक करें। शिवलिंग पर कच्चा दूध, सफेद आकड़े और दही से पूजन करना चाहिए। मावे से बनी मिठाई का भोग लगाने से शिव प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari How can we worship Lord Shiva in Sawan

सिंह— शिव साधक अपने देवता की कृपा पाने के लिए गुड़ के जल से अभिषेक करें। शिव मंत्र का जाप प्रतिदिन करें।

कन्या— भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भांग और पान अर्पण करें। मूंग की दाल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। बिल्व पत्र और फल चढ़ाएं।

तुला— शिव कृपा प्राप्ति के लिए दही, शहद और इत्र से भगवान शिव का अभिषेक करें। सावन माह में अष्टमी और एकादशी तिथि के दिन शिवलिंग पर सफेद वस्त्र चढ़ाएं। माता पार्वती को शृंगार सामग्री चढ़ाएं।

PunjabKesari How can we worship Lord Shiva in Sawan

वृश्चिक— शिव का आशीर्वाद पाने के लिए पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। पूरे माह शिव मंदिर के बाहर जरूरतमंदों की सेवा की जाए तो बुरे प्रभाव से राहत मिल सकती है।

धनु— भगवान शंकर का शीघ्र प्रसन्न करने के लिए धनु राशि के जातक हल्दीयुक्त दूध से शिव का अभिषेक करें। बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं। पीला वस्त्र अर्पित करें।

मकर— मकर राशि के जातकों को शिव कृपा पाने के लिए जल से अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग पर नीले फूल चढ़ाएं। दीपक जलाकर शिव जी का पूजन करें।

कुंभ— तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष फल प्रदान करने वाला रहेगा। शिवजी और शनि की प्रसन्नता के लिए किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

मीन— मीन राशि के जातकों को इस श्रावण मास में भगवान शिव का केसर युक्त दूध से जलाभिषेक करना चाहिए।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News