आपकी कुंडली के ये PLANET बता सकते हैं होने वाली पार्टनर के ये राज़

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 06:00 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
शादी का खूबसूरत सपना कौन नहीं देखता। लड़का हो या लड़की हर किसी के मन में शादी-ब्याह के नाम पर लड्डू फूटने लगते हैं। अब ऐसा हो भी क्यों न जिंदगी में शादी एक बार होती। और हर कोई चाहता है कि इस एक शादी में उनके सारे सपने पूरे हो। मगर अफ़सोस हर किसी के ये सपने पूरे नहीं हो पाते। कई लोगों को जैसा उन्होंने सोचा होता है वैसा पार्टनर नहीं मिल पाता। अब दो लोगों का अगर स्वभाव विपरीत होगा तो ज़ाहिर सी बात है उनके विचारों में भिन्नता होगी। जिसके परिणाम स्वरूप अक्सर कपल्स के बीच झगड़े होने लगते हैं और इसी वजह से रिश्ता ज्यादा लंबा चलता नहीं पाता।

दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुरुष की कुंडली का सप्तम भाव और शुक्र पत्नी से संबंध रखते हैं। इसके अलावा पुरुष के बृहस्पति से हम पत्नी का स्वभाव और करियर के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राशियों के आधार पर पत्नी के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 
PunjabKesari, Kundli, कुंडली, Horoscope
तो आइए जानें कुंडली से कैसा होगी आपकी लाइफ पार्टनर-
साधारण घरवाले के लक्षण-
जिस पुरुष की कुंडली में मंगल व सूर्य की प्रधानता हो तो पत्नी साधारण स्वभाव की मिलती है।
इसके अलावा जिस पुरुष की राशि वृषभ, कन्या, मकर, मिथुन, तुला या कुंभ होती है उसकी पत्नी भी साधारण स्वभाव की होती है।
हस्त विशेषज्ञों के अनुसार जिन पुरुषों के हाथों में चंद्र पर्वत कमज़ोर होता है तो इन हालातों में भी पत्नी साधारण स्वभाव की होती है।  

गृहस्थ पत्नी के लक्षण-
जिन पुरुषों की कुंडली में शनि व चंद्रमा प्रधान होते हैं उनकी पत्नियां गृहस्थ होती हैं।
जिन पुरुषों की राशि कर्क, वृश्चिक, मीन, मिथुन, तुला और कुंभ होती है उनकी पत्नियां आम तौर पर गृहस्थ होती हैं।
इसके अलावा जिन पुरुष के हाथों की अंगुलियां लंबी और पतली होतो हैं उनकी पत्नियां भी गृहस्थ होती हैं।
PunjabKesari, Husband Request Wife, Wife, Husband
कामकाजी पत्नी के लक्षण-  
कुछ पुरुषों की कुंडली में बृहस्पति,बुध और मंगल प्रधान ग्रह होते हैं उनकी पत्नियां कामकाजी होती हैं।
इसके अलावा मेष,सिंह,धनु,वृषभ,कन्या,और मकर राशि वाले पुरुषों की पत्नियां कामकाजी होती जाती हैं।
तो वहीं जिनके हाथों में रेखाओं का जाल हो या बृहस्पति पर्वत पर लकीर हो उनकी पत्नियां भी कामकाजी होती हैं।

शांत स्वभाव पत्नी के लक्षण-
जिन पुरुषों की कुंडली में शुक्र और चंद्रमा बेहतर होता है उनकी पत्नी शांत स्वभाव की होती हैं।
इसके अलावा वृषभ, कन्या, मकर राशि वाले व्यक्तियों की पत्नियां शांत स्वभाव की होती हैं।
तो वहीं जिनकी हथेली साफ़ रंग की होती है व रेखाओं का जाल नहीं होता, ऐसे लोगों की पत्नियां शांत स्वभाव की होती हैं।

उग्र स्वभाव वाली पत्नी के लक्षण-
ज्योतिष के अनुसार अगर पुरुष की कुंडली में शुक्र व चंद्रमा में से कोई भी एक पापक्रांत हो तो पत्नी उग्र स्वभाव वाली होती है।
इसके अलावा मेष,  सिंह,  धनु,  मिथुन,  तुला और कुंभ राशि वालों की पत्नियां अपने पति की कम सुनती है और अधिक गुस्से वाली होती है।
तो वहीं हस्त विशेषज्ञों का मानना है कि जिन पुरुषों का अंगूठा छोटा व बेहतर न हो तो ऐसे पुरुषों की पत्नियां उग्र स्वभाव की होती हैं।
PunjabKesari, Husband Request Wife, Wife, Husband


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News