आज का राशिफल: 13 मई, 2019

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 09:01 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज सोमवार दिनांक 13.05.19, वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र है। हिंदू पंचांगा के अनुसार वनमी तिथि को सीता जयंती का पर्व मनाया जाता है, जोकि आज 13 मई को मनाया जा रहा है। कहते हैं कि आज के दिन माता सीता व भगवान राम का विधि पूर्वक पूजन करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। ज्योतिश गणना के अनुसार आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट से लेकर परसों सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रवि योग लगेगा। जिसमें व्यक्ति जो भी काम करेगा वह पूरे होंगे। आइए आज सीता नवमी के अवसर पर जानते हैं राशि अनुसार उपाय। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विशेष: आज सीता नवमी पर सीता जयंती मनाई जाएगी। सीता ने इसी दिन लक्ष्मी अवतार के रूप में प्रटक हुई थी। इस दिन सीता के खास उपायों से सोलह महादान का फल मिलता है, जीवनसाथी को लंबी आयु प्रदान होती है, विवाह से विलंब दूर होता है, सर्व मनोकामनाएं पूरी होती है।

सोलह महादान का फल पाने का विशेष उपाय: सीता-राम के चित्र की विधिवत पूजा करें। सफ़ेद चंदन की माला से विशेष मंत्र "श्रीं सीता-रामाय नमः" जपें सीता माता पर 16 श्रृंगार चढ़ाकर किसी ब्राह्मणी को दान करें। विशेष समय 10:57 to 13:38 तक।

आज का ख़ास उपाय: सीता-राम मंदिर में सुगंधित घी के 7 दीपक करें। विवाह से विलंब दूर होंगे।  

बर्थडे का खास उपाय: सीता-राम पर चढ़े 12 फल बच्चों में बाटें। सर्व मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: देवी सीता के निमित चढ़े 7 केले गाय को खिलाएं। जीवनसाथी की लंबी आयु मिलेगी।

भाग्यांक

शुभरंग पीला 

शुभदिशा पूर्वोत्तर 

राहुकाल 07:16 से 08:57 तक 

रवियोग 10:28 से 05:35 तक

विशेष: सीता नवमी, सीता जन्म मध्यान पल दिन 12:18 पर।

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News