गंड योग : इन 4 राशि वालों के काम में आ सकती हैं रुकावटें

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 09:33 AM (IST)

मेष राशि वालों आज दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। घर में मांगलिक काम करा सकते हैं। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है।
शुभ रंग- पीच शुभ अंक- 6

वृष राशि वालों आज आप नई चीज़ों को जानने के लिए उत्साहित रहेंगे। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 3

मिथुन राशि वालों आज किसी यात्रा पर निकल सकते हैं लेकिन घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद ज़रूर लें। किसी जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 7

कर्क राशि वालों आज आपका दिन शानदार बीतने वाला है। आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि अधिक रहेगी। ऑफिस के किसी काम से आपको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।शुभ रंग- मेरुन शुभ अंक- 9

सिंह राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज साझेदारी में किए गए काम से फायदा मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 6

कन्या राशि वालों आज मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। आज आप रोज़ाना से ज्यादा हेल्थी फील करेंगे। सूर्यदेव को नमस्कार करें,  आपके धन में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- भूरा शुभ अंक- 4

तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है। टीचर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि वालों आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। आज कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।
शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 8

धनु राशि वालों आज का दिन कुछ खास होगा। बस हेल्थ पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है। आज आपके घर मेहमान दस्तक दे सकते हैं।
शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 2

मकर राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। मेहनत से काम करेंगे  तो सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक पक्ष मज़बूत बना रहेगा।
शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 5

कुंभ राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई जरूरी काम आसानी से पूरा हो सकता है। मंदिर की साफ-सफाई में अपना योगदान दें, आपका दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग- काला शुभ अंक- 1

मीन राशि वालों आज किस्मत आपका हर कदम पर साथ देगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें  आपके जीवन में खुशियों की बौछार होगी।
शुभ रंग- भूरा शुभ अंक- 3

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News