Kundli Tv- इन 5 राशि वालों को मिलेगा मन चाहा प्यार

punjabkesari.in Sunday, Oct 28, 2018 - 09:32 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मेष राशि वालों आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 9

वृष राशि वालों आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आप आज ऑफिस का काम छोड़कर बच्चों के साथ पिकनिक पर जाएंगे। नए लोगों से आपकी दोस्ती होगी।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें। आज किसी से बहस करने से बचें। आज कॉन्फिडेंस अधिक रहेगा, लेकिन इसका गलत फायदा न उठाएं।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 8

कर्क राशि वालों आज धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगे। काम कराने में थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी आपकी हर काम में मदद करेगा। आज दिन आपका खुशनुमा बीतेगा।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

सिंह राशि वालों आज आप सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे। बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 2

कन्या राशि वालों दोस्तों से थोड़ा संभल कर बात करें, उनसे फ्रैंडली विहेवियर दिखाएं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 4

तुला राशि वालों नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने का योग है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आज की ये पढ़ाई आपको बहुत आगे तक लेकर जाएगी।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 7

वृश्चिक राशि वालों लंबी यात्रा के कारण आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम तक अच्छा महसूस करेंगे, इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास आएगी।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 3

धनु राशि वालों माता पिता से हर काम में हेल्प मिलेगी। मेहनत करने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 9

मकर राशि वालों आज आपका बजट थोड़ा बिगड़ जाएगा लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं। ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। काम में बड़े भाई की मदद लें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 4

कुंभ राशि वालों आज आप स्ट्रेस से बचें। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता की सेवा से अच्छा फल मिलेगा। जो लोग आज इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं उन्हें आज सफलता जरुर मिलेगी।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 8

मीन राशि वालों राजनीति में सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु भी आपके दोस्त बन जाएंगे, जिससे आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। गाड़ी आज थोड़ा सावधानी से चलाएं। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 6
देवकीनंदन के बाद आरक्षण पर कथावाचक श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री का बड़ा ब्यान(VIDEO)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News