Holika Dahan 2026 : घर की खुशियों को लग सकती है नजर, होलिका दहन के दिन भूलकर भी अग्नि में न डालें ये चीजें

punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 05:30 PM (IST)

Holika Dahan 2026 : भारतीय संस्कृति में होलिका दहन की रात को सिद्धि की रात माना जाता है। यह वह समय है जब ब्रह्मांड की ऊर्जा बुराई को भस्म कर अच्छाई को स्थापित करती है। शास्त्रों के अनुसार, होलिका की अग्नि अत्यंत पावन और शक्तिशाली होती है, जिसमें हमारी समस्याओं को राख करने की क्षमता होती है। अक्सर अनजाने में या जानकारी के अभाव में लोग इस अग्नि में कुछ ऐसी चीजें डाल देते हैं, जो वास्तु और ज्योतिष के नजरिए से वर्जित मानी गई हैं। इस अग्नि में गलत वस्तुओं का अर्पण न केवल आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है, बल्कि यह आर्थिक तंगी और घर में नजर दोष का कारण भी बन सकता है। जहां एक तरफ सही वस्तुओं का अर्पण भाग्य चमका सकता है, वहीं वर्जित वस्तुओं का धुआं घर की सुख-शांति को नजर लगा सकता है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें भूलकर भी आपको होलिका की पवित्र ज्वाला में नहीं झोंकना चाहिए, ताकि आपके घर की खुशियां और समृद्धि हमेशा बनी रहे।

Holika Dahan 2026

हरे-भरे पेड़ और लकड़ियां
होलिका दहन के नाम पर जीवित या हरे-भरे पेड़ों को काटना और उनकी लकड़ियां जलाना महापाप माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, केवल सूखी लकड़ियों और गोबर के उपलों का ही प्रयोग करना चाहिए। हरे पेड़ काटने से वंश वृद्धि में बाधा और पर्यावरण दोष लगता है।

पीपल, बरगद और शमी की लकड़ी
पीपल, बरगद और शमी जैसे पेड़ों को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। इन पेड़ों में देवताओं का वास होता है। इनकी लकड़ियों को अग्नि में डालने से पितृ दोष और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

Holika Dahan 2026

प्लास्टिक, रबर और चमड़े की वस्तुएं
होलिका की अग्नि अत्यंत पवित्र मानी जाती है। इसमें कचरा, प्लास्टिक या रबर जैसी चीजें डालना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट करता है। तामसिक और दूषित वस्तुओं के जलने से निकलने वाला धुआं दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

फटे पुराने कपड़े 
कई लोग अपने पुराने कपड़े होलिका में जला देते हैं, जो कि गलत है। व्यक्ति के पहने हुए कपड़ों में उसकी अपनी ऊर्जा होती है। इन्हें सरेआम अग्नि में जलाने से 'नजर दोष' लगने की संभावना बढ़ जाती है और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

लोहे या धातु की चीजें
अग्नि में धातु की वस्तुएं डालना अशुभ माना जाता है। यह आर्थिक तंगी और व्यापार में घाटे का संकेत हो सकता है।

Holika Dahan 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News