Holi Date 2025: किस दिन मनाई जाएगी होली ? दूर करें अपनी Confusion
punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 05:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Holi 2025 Date: भारतीय परंपरा में होली को शुद्धि का पर्व माना जाता है लेकिन इसका अर्थ केवल शरीर की शुद्धि तक सीमित नहीं है। इस दिन विशेष रूप से मन, विचार और भावनाओं की भी शुद्धि की जाती है। होली के दिन उपवास और विश्राम करने का एक खास रिवाज है, जिसका उद्देश्य केवल शारीरिक शुद्धि नहीं, बल्कि मानसिक तनाव और नकारात्मकता को दूर करना है। यह दिन विशेष रूप से दूसरे मौके पर शुरुआत करने का होता है, जहां लोग अपने पुराने ग़लतफहमियों और मनमुटावों को पीछे छोड़कर नए सिरे से जीवन की शुरुआत करते हैं।
होली केवल रंगों के उत्सव तक सीमित नहीं है बल्कि यह मानवता, समाज, संस्कृति और जीवन की गहरी समझ को प्रकट करता है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि जीवन में हर रंग का महत्व है और हर व्यक्ति की विविधता में सुंदरता होती है। होली का यह अनकहा पहलू हमें अपने भीतर की नफरत, नकारात्मकता और रुकावटों को छोड़कर सकारात्मकता और प्रेम की ओर बढ़ने का संदेश देता है।
वर्ष 2025 में होली की सेलिब्रेशन को लेकर कन्फ्यूजन बनी हुई है। 13 मार्च गुरुवार को होलिका दहन और 14 मार्च शुक्रवार को पूर्णिमा व स्नान-दान किया जाएगा। फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा दो दिन रहेगी, जिसके चलते होलिका दहन के एक दिन बाद रंगों का पर्व होली मनाई जाएगी।
होलिका दहन बृहस्पतिवार 13 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। होलिका दहन का मुहूर्त 11:26 पी.एम से लेकर 12:32 ए.एम तक रहेगा। रंगवाली होली शुक्रवार, मार्च 14, 2025 को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 13 मार्च 2025 को 10:35 ए एम पर होगा और समापन 14 मार्च 2025 को 12:23 पी एम बजे होगा। प्रदोष के दौरान होलिका दहन भद्रा के साथ होगा। भद्रा पूंछ - 06:57 पी एम से 08:14 पी एम तक, भद्रा मुख - 08:14 पी एम से 10:22 पी एम तक।