Holashtak : होली से पहले शुरू हो जाती हैं तांत्रिक प्रक्रियाएं, होलाष्टक में होते हैं बड़े प्रयोग

punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 12:57 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holashtak 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलाष्टक का काल होली से पहले अष्टमी तिथि से प्रारंभ होता है। होली समस्त काम्य अनुष्ठानों हेतु श्रेष्ठ है। अष्टमी तिथि को चंद्र, नवमी तिथि को सूर्य, दशमी तिथि को शनि, एकादशी तिथि को शुक्र, द्वादशी तिथि को गुरू, त्रयोदशी तिथि को बुध, चतुर्दशी को मंगल व पूर्णिमा तिथि को राहु उग्र हो जाते हैं, जो व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक क्षमता को प्रभावित करते हैं साथ ही निर्णय व कार्य क्षमता को कमजोर करते हैं।

PunjabKesari Holashtak

होलिका दहन से पूर्व की पूर्णिमा को प्रात: से रात्रि 12 बजे तक तांत्रिक विभिन्न प्रकार के तंत्र-मंत्रों को सिद्ध करने का कार्य करते हैं। तांत्रिक प्रक्रिया में वनस्पति संबंधित सामग्री का उपयोग पर उतारा आदि करते हैं। तंत्र सार अनुसार होलिका दहन की रात्री पर श्मशान की राख को अनिष्टकारी कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। 

PunjabKesari Holashtak
मान्यतानुसार होलिका दहन के समय उसकी उठती हुई लौ की दिशा से कई संकेत मिलते हैं। पूर्व की ओर लौ उठना कल्याणकारी होता है, दक्षिण की ओर लौ उठना पशु पीड़ा देता है, पश्चिम की ओर लौ उठना सामान्य व उत्तर की ओर लौ उठने से बारिश होने की संभावना रहती है।

PunjabKesari Holashtak
शास्त्रों में होलिका दहन के महत्वपूर्ण दिन को दारुण रात्रि कहा गया है। दारुण रात्रि की तुलना महारात्रि अर्थात महाशिवरात्रि, मोहरात्रि अर्थात कृष्णजन्माष्टमी, महानिशा अर्थात दिवाली से की जा सकती है। बीते कुछ वर्षों में होली पर तंत्र-मंत्र और टोने-टोटके का प्रचलन आत्याधिक बढ़ गया है। होलाष्टक की समयावधि को तांत्रिक सिद्ध मानते हैं। तंत्रसार अनुसार इन दिनों में तंत्र व मंत्र की साधना पूर्ण फल देने वाली है। होलाष्टक की अवधी में समस्त मांगलिक कार्य निषेध बताऐ गए हैं।

Holashtak

पौराणिक कथा के अनुसार कामदेव द्वारा भगवान शंकर की तपस्या भंग करने पर महादेव ने फाल्गुन अष्टमी पर ही उन्हें भस्म कर दिया था। तब रति ने कामदेव के पुर्नजीवन हेतु कठिन तप किया फलस्वरुप शिव जी ने इसी पूर्णिमा पर कामदेव को नया जीवन दिया तब सम्पूर्ण सृष्टि में आनन्द मनाया गया।

Holashtak


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News