आज अवश्य करें ये काम, साल भर बनी रहेगी शनि कृपा

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 08:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Happy New Year 2022: इस वर्ष नववर्ष की शुरुआत शनिवार के दिन से प्रारंभ होगी। 1 जनवरी 2022 की प्रातः में पढ़ने वाला दिन शनिवार है। वैसे तो हिंदू संवत के अनुसार नव वर्ष वैशाख के नवरात्र से प्रारंभ होता है परंतु आधुनिक युग में 1 जनवरी से ही लोग नए वर्ष की शुरुआत मानने लग गए हैं। तो यह भी आवश्यक है कि क्यों न इस बात की जानकारी ली जाए कि इस बार शुरू होने वाला यह नया साल किस दिन किस मुहूर्त किस घड़ी में हमें नए वर्ष की ओर ले कर जा रहा है। शनिवार यानी कि शनि देव का प्रिय दिन। इसलिए इस वर्ष शनि ग्रह की प्रधानता रहेगी। शनि का प्रभाव सभी जनमानस पर रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में मजदूरों, आम जनता और प्रजा की अहम भूमिका रहेगी। लोहे से संबंधित काम और उद्योगों में बड़े-बड़े कारोबार जैसे कि मशीनरी रेलवे उद्योग, कोयला, तेल, हैंडीक्राफ्ट, वाहन इत्यादि सभी पर अत्यधिक प्रभाव रहेगा।

PunjabKesari Happy New Year 2022

वर्ष के कुछ माह बाद ही शनि देव का राशि परिवर्तन 29 अप्रैल को होगा। ये मकर राशि में से निकल कर शनि महाराज कुंभ में प्रवेश करेंगे। जिससे कि सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इसी वर्ष तकरीबन 4 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। तो इस वर्ष कई प्रकार के विलक्षण प्रभाव पूरे विश्व में देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari Happy New Year 2022

शनि महाराज कर्मों के आधार पर फल देते हैं। इस वर्ष न्याय के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े फैसले लिए जाएंगे। विश्व में भारत कि एक अलग पहचान बनेगी। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार भारत की कुंडली में शनि ग्रह की प्रधानता है। दुनिया भर में भारत की छवि कर्मठ देश के रूप में उभरेगी। बड़ी-बड़ी नीतियां बनेंगी और शनि ग्रह अपने कारक तत्वों पर प्रभाव डालेंगे। देश में तकनीकी ज्ञान की वृद्धि होगी। नई ओर विश्वस्तरीय इमारतों की रचना होगी।

इस वर्ष का प्रभाव पूर्णता शनि ग्रह पर निर्धारित होगा। प्रॉपर्टी के काम से संबंधित लोगों को भी लाभ मिलेगा। शनि एक मात्र ऐसा ग्रह है, जो एक समय में 6-7 राशियों को प्रभावित करता है। जिस भाव में बैठे हो, उसके साथ-साथ जिस भाव को देखते हैं एवं साढ़ेसाती और ढैय्या से भी कुंडली को प्रभावित करते हैं। कुल मिलाकर इस वर्ष उन लोगों को अधिक फायदा होगा, जिनकी कुंडली में शनि अच्छे बैठे हैं और जो लोग अच्छे कर्म करेंगे। उन पर भी अच्छा प्रभाव करेंगे।

PunjabKesari Happy New Year 2022

New Year 2022 Upay: इस वर्ष की शुरुआत में मजदूरों को भोजन कराएं।
अपने नीचे कार्य कर रहे लोगों को प्रसन्न रखें।
कौए को मीठी रोटी डालते रहें।
जिनकी कुण्डली में शनि खराब है उनको शुरुआत में ही छाया दान करना चाहिए।
शिव चालिसा और शनि चालिसा का पाठ करें।
नीलम
8847472411

PunjabKesari Happy New Year 2022


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News