घर की नकारात्मकता और कलह दूर करने के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर जरूर करें ये 5 काम, जानें पूजा की सही विधि
punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 11:00 AM (IST)
Hanuman Jayanti Remedies : हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। माना जाता है कि बजरंगबली की सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों के जीवन में दुख, परेशानियों और बाधाएं दूर होती हैं। हनुमान जन्मोत्सव का पर्व भगवान हनुमान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। कई बार घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ जाता है और घर का माहौल तनावपूर्ण रहने लगता है। ऐसी स्थिति में हनुमान जन्मोस्तव के अवसर पर कुछ धार्मिक उपाय किए जा सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों से घर में सकारात्मकता, प्रेम और सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। तो आइए जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव की पूजा विधि और उपाय के बारे में-
हनुमान चालीसा का करें पाठ
हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं। इसके बाद पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से हनुमान चालीसा पढ़ने से मन को शांति मिलती है और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है।
सुंदरकांड का पाठ करना माना जाता है शुभ
हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुंदरकांड का पाठ करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि सुंदरकांड के पाठ से जीवन में आने वाली परेशानियों और बाधाओं को दूर करने की शक्ति मिलती है। परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर इसका पाठ कर सकते हैं। इससे घर में धार्मिक और सकारात्मक वातावरण बनता है।
हनुमान जी को अर्पित करें सिंदूर और चमेली का तेल
बजरंगबली की पूजा में सिंदूर और चमेली के तेल का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन हनुमान जी को श्रद्धापूर्वक सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।
जरूरतमंदों को करें अन्न और वस्त्र का दान
हनुमान जन्मोत्सव के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना बेहद पुण्यकारी माना जाता है। इस अवसर पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन, फल, अनाज या वस्त्रों का दान करें। दूसरों की मदद करने से मन को संतुष्टि मिलती है और परिवार में सेवा व सहयोग की भावना बढ़ती है।
हनुमान जन्मोत्सव पर ऐसे करें बजरंगबली की पूजा
हनुमान जन्मोत्सव के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर और पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
बजरंगबली की तस्वीर या प्रतिमा के सामने दीपक और धूप जलाएं और हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और अपनी श्रद्धा के अनुसार फल या बूंदी का भोग लगाएं।
इसके बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।
अंत में बजरंगबली की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
