Gyanvapi survey: ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट ए.एस.आई. ने कोर्ट को सौंपी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2023 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वाराणसी (इंट): ज्ञानवापी मामले में ए.एस.आई. के एडिशनल डायरेक्टर ने वाराणसी के जिला जज को सील बंद रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट 1500 से ज्यादा पेज की है। ए.एस.आई. को ज्ञानवापी के सर्वे के दौरान खंडित मूर्तियां, घड़ा, चिह्न जैसे 250 अवशेष मिले थे। इन्हें डी.एम. की निगरानी में लॉकर में जमा कराया गया था। इनको भी कोर्ट में पेश किया गया।

सर्वे रिपोर्ट पेश होने से पहले मुस्लिम पक्ष यानी अंजुमन इंतजामिया ने कोर्ट में एप्लिकेशन दी। इसमें मांग की कि सर्वे की रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में पेश हो और बिना हलफनामे के किसी को भी सार्वजनिक करने की इजाजत न दी जाए। वहीं, हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि 21 दिसंबर को अगली सुनवाई है।

विष्णु शंकर जैन ने कहा कि मैंने कोर्ट में एप्लिकेशन दी है कि रिपोर्ट की कॉपी हमें दी जाए। उन्होंने ए.एस.आई. के सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश करने पर भी आपत्ति जताई। कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सील बंद रिपोर्ट जमा करने से मना किया था। इससे पहले, रिपोर्ट सब्मिट करने के लिए सुरक्षा के बीच 5 सदस्यीय ए.एस.आई. टीम जिला कोर्ट पहुंची। ए.एस.आई.सुपरिटेंडेंट अविनाश मोहंती और भारत सरकार के वकील अमित श्रीवास्तव ने रिपोर्ट पेश की। एएसआई की टीम सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए 5 बार एक्सटेंशन ले चुकी थी। आज वादी-प्रतिवादी और दोनों पक्षों के सभी वकील मौजूद रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News