आज का पंचांग- 27 मार्च, 2026
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 07:39 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 27 मार्च 2026, शुक्रवार चैत्र शुक्ल तिथि नवमी (प्रात: 10.08 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी
विक्रमी सम्वत् : 2083, चैत्र प्रविष्टे 14, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 6 (चैत्र), हिजरी साल 1447, महीना शव्वाल, तारीख 7, सूर्योदय: प्रात: 6.27 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.40 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: पुनर्वसु (बाद दोपहर 3.24 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुष्य, योग: अतिगंड (रात 10.10 तक) तथा तदोपरांत योग सुकर्मा, चंद्रमा: मिथुन राशि पर (प्रात: 9.36 तक) तथा तदोपरांत कर्क राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री दुर्गा नवमी, नवरात्रा समाप्त।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य मीन में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र मेष में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

