गुरु रविदास जयंती आज: देश-विदेश से आए श्रद्धालु करेंगे 130 किलो सोने की पालकी के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2017 - 12:31 PM (IST)

हमारे देश में समय-समय पर कई महान गुरु हुए, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया। गुरु रविदास जी भी उन्हीं में से एक थे। गुरु रविदास जी को ही रैदास के नाम से भी जाना जाता है। इस बार आज 10 फरवरी को गुरु रविदास जी की जयंती मनाई जा रही है। काशी के सीर गोवर्धन गांव में गुरु रविदास जी का जन्म हुआ था। वहां पर उनका भव्य मंदिर बना है।  मंदिर में 130 किलो सोने की पालकी रखी हुई है। जिसे साल में एक बार जयंती के दिन निकाला जाता है। इसके साथ ही मंदिर में 35 किलो सोने का दीपक, 35 किलो सोने की छतरी और 32 स्वर्ण कलश भी लगे हैं। कहा जाता है कि मंदिर का निर्माण 1965 में किया गया था। मंदिर में पहला स्वर्ण कलश 1994 में संत गरीब दास ने संगत के सहयोग से चढ़ाया था। बाद में भक्तों ने इसे 32 स्वर्ण कलशों से सुशोभित किया। मंदिर में भक्तों के लिए 24 घंटे लंगर चलता रहता है। गुरु रविदास जी की जयंती पर दर्शनार्थियों का मंदिर में तांता लगा रहता है। गुरु रविदास जयंती पर यहां देश-विदेश से डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News