Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा इन राशियों के लिए रहेगी खास, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Purnima 2024: सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा को बहुत ही शुभ और खास माना जाता है। गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाताी है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस दिन गुरु के साथ-साथ अपने बड़ों की भी पूजा करनी चाहिए, इससे जीवन में उनका आशीष बना रहता है। गुरु पूर्णिमा का कई राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा पर कौन-कौन सी राशियों को होगा लाभ-

PunjabKesari Guru Purnima
Aries Horoscope मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु पूर्णिमा बहुत खास रहने वाली है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।

PunjabKesari Guru Purnima

Gajanana Sankashti Chaturthi: सावन की संकष्टी चतुर्थी पर बप्पा की इस विधि से करें पूजा, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

आज का राशिफल 21 जुलाई , 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Mangala Gauri Vrat: आप भी लव मैरिज या पति से प्यार की इच्छा रखती हैं तो इस दिन से करें मंगला गौरी व्रत

Tarot Card Rashifal ( 21st July ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 21 जुलाई  - तेरा ज़िक्र जिसमें हुआ न हो, मेरे पास ऐसा लम्हा न हो

आज का पंचांग- 21 जुलाई, 2024

Capricorn Horoscope मकर राशि
गुरु पूर्णिमा मकर राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाली है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। माता-पिता की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। घर में कुछ मेहमानों के आने की संभावना है।

PunjabKesari Guru Purnima
Gemini Horoscope मिथुन राशि
गुरु पूर्णिमा मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छी रहने वाली है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के छात्र किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बहन की मदद लेंगे।

PunjabKesari Guru Purnima
Leo Horoscope सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु पूर्णिमा शुभ रहने वाली है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद लेंगी। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

PunjabKesari Guru Purnima


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News