Stock Market Astrology: कर्क में मंगल-गुरु का नीच भंग राज योग, बाजार में उतार चढ़ाव के बाद तेजी

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 08:18 AM (IST)

Stock Market Astrology: 18 सितंबर को बाजार बंद होने के बाद कर्क राशि में मंगल के प्रवेश के बाद गुरु और मंगल की युति बनी है।  कर्क राशि में नीच के मंगल और उच्च के गुरु के कारण नीच भंग राज योग बना है जबकि बुध इस समय सूर्य के साथ अपनी उच्च राशि कन्या में बुध आदित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र का गोचर अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में हो रहा है। 20 सितंबर को गुरु अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं और 21 सितंबर को रात्रि 10.45 बजे बुध मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 24 सितंबर को सुबह 5.50 बजे मंगल शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा ग्रह स्थिति आने वाले सप्ताह में उतार-चढ़ाव के बाद पॉजिटिव माहौल की तरफ इशारा कर रही है।

21 सितंबर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा धनु राशि में सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार स्थिरता के साथ खुलेगा लेकिन केतु के प्रभाव में रहने के कारण ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल सकता है। सुबह 11.12 बजे चन्द्रमा इसी नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे। इसके बाद बाजार का रुख बदल सकता है लिहाजा इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें पवार सेक्टर के अलावा, फार्मा, सरकारी सेक्टर, डिफेन्स और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

22 सितंबर को चन्द्रमा श्रवण नक्षत्र में मकर राशि में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत अस्थिरता के साथ हो सकती है लेकिन चन्द्रमा के गुरु, मंगल और शुक्र के मध्य रहने से बाजार संभलता हुआ नजर आएगा और निचले स्तरों से रिकवरी संभव है। दोपहर 1.37 बजे चन्द्रमा नक्षत्र का चरण बदल कर श्रवण के दूसरे चरण में गोचर करेंगे। इस समय के इर्द-गिर्द बाजार में उतार-चढ़ाव संभव है और मार्कीट का दूसरा हॉफ वोलाटाइल रह सकता है, इसे हमें शिपिंग, पोर्ट, बेवरेज, डायरी प्रोडक्ट्स, चांदी में ट्रेड करने वाली कंपनियों और फार्मा आदि सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को  मिल सकती है।

23 सितंबर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो इस से 6 मिनट पहले ही चन्द्रमा मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। लिहाजा बाजार खुलने पर जल्दबाजी में पोजीशन लेने से बचना चाहिए और थोड़ा इंतज़ार करने पर बाजार की दिशा तय होने पर ही ट्रेड करना चाहिए क्योंकि इस दिन सुबह शुरू हुआ ट्रेंड पूरा दिन जारी रह सकता है। इस दिन कॉपर से संबंधित कंपनियों के अलावा, डिफेन्स,मेटल और कम्युनिकेशन सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है।

24 सितंबर को सुबह बाजार खुलने पर चन्द्रमा का गोचर कुंभ राशि में राहु के ऊपर से होगा लिहाजा बाजार अस्थिरता के साथ खुल सकता है। सुबह 10.35 बजे चन्द्रमा राहु के शतभिषा नक्षत्र में राहु के ऊपर से गोचर करेंगे लिहाजा विदेशी प्रभाव और भ्रम की स्थिति के कारण बाजार में अचानक अस्थिरता संभव है। इस दिन कोई भी ट्रेड बाजार खुलने के बाद ट्रेंड देख कर और बाजार की दिशा तय होने पर 11 बजे के इर्द-गिर्द ही करना चाहिए। इस दिन हमें तंबाकू, शराब, आई टी ,एयरलाइंस, कैमिकल और मेटल सेक्टर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

25 सितंबर को बाजार खुलने पर चन्द्रमा का गोचर कुंभ राशि में राहु के शतभिषा नक्षत्र में होगा। इस कारण बाजार में शुरूआती अस्थिरता हो सकती है लेकिन बाद में बाजार पॉजिटिव दिशा में आ जाएगा, सुबह 11.22 बजे चन्द्रमा गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा यहां से बाजार को मजबूती मिल सकती है। इस दिन बैंकिंग, कैपिटल मार्किट,एन बी एफ सी आदि सेक्टर्स की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News