Guru Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को इन व्यंजनों से करें प्रसन्न और पाएं मुंह मांगा वर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 09:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Pradosh Vrat : वैसे तो हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है लेकिन शिव जी को जल्दी प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत का दिन बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से शिव जी की पूजा करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। यह व्रत हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस बार गुरु प्रदोष व्रत 18 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शाम के समय पूजा करने का विधान है। इसके अलावा इस दिन शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ चीजों का भोग लगाया जाता है। तो आइए जानते हैं कि शिव जी को प्रसन्न करने के लिए किन-किन चीजों का भोग लगाएं।

PunjabKesari Guru Pradosh Vrat
Lord Shiv Ke Bhog भगवान शिव के भोग
शिव जी को जल्दी प्रसन्न करने के लिए गुरु प्रदोष के दिन सूखे मेवे का भोग लगाएं। प्रदोष व्रत में भगवान शिव को सूखे मेवे का भोग लगाने से मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

गुरु प्रदोष वाले दिन भगवान शिव को पंचामृत, शहद और मालपुए का भोग लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।  

PunjabKesari Guru Pradosh Vrat
गुरु प्रदोष के दिन भोलेनाथ को दही और घी का भोग जरूर लगाना चाहिए। दही और घी का भोग लगाने से शिव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं।

इस दिन शिव जी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने के बाद उन्हें हलवे का भोग लगाएं। हलवे का भोग लगाने से सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं और कारोबार में बढ़ोतरी होने लगती है।

PunjabKesari Guru Pradosh Vrat
इन भोगों के अतिरिक्त मुंह मांगा वर प्राप्त करने के लिए भोले बाबा को खीर और चूरमे का भोग भी लगा सकते हैं, यह दोनों व्यंजन भी उन्हें बहुत भाते हैं। 

PunjabKesari Guru Pradosh Vrat


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News