गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं को पाकिस्तान भेजने की मिली मंजूरी

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 10:04 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): भारत सरकार ने प्रथम पातशाही गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर 3 हजार सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान भेजने की मंजूरी दे दी है। यह जत्था 22 नवम्बर को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना होगा और 1 दिसम्बर को वापस लौटेगा। संगत से अपील की है कि वे अपने पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज जमा करवाएं, ताकि गृह मंत्रालय से समय पर अनुमति प्राप्त की जा सके।

यह जानकारी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका, महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों और विदेश मामलों के सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक ने दी। उन्होंने बताया कि कमेटी ने 1 जुलाई 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को इस संबंध में पत्र लिखा था। गृह मंत्री ने कमेटी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए 3 हजार श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान भेजने की मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुरुद्वारा जन्म स्थान ननकाना साहिब, गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब और गुरुद्वारा डेरा साहिब लाहौर के दर्शन करेंगे। 

सभी दस्तावेजों की जांच के बाददिल्ली से 555 श्रद्धालु, पंजाब से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 1800 श्रद्धालु, हरियाणा से 200, हिमाचल प्रदेश से 15, जम्मू-कश्मीर से 40, झारखंड से 16, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से 10-10, महाराष्ट्र्र से 90, ओडिशा से 10, राजस्थान से 50, उत्तर प्रदेश से 35, उत्तराखंड से 25, पश्चिम बंगाल से 5 और चंडीगढ़ से 45 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी गई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa