Depression जैसे रोगों से राहत दिलाता है हरा रंग

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 02:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में रंगों का महत्व होता है परंतु अगर बात करें हरे रंग की तो वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि यह रंग सौभाग्य विकास और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। तो वही फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार यह रंग व्यक्ति को उसके कई लोगों से राहत दिलाने में भी सक्षम होता है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो हरा रंग भगवान गणेश के साथ संबंध रखता है इसलिए इसे बुद्धि का प्रतीक भी माना गया है और इसका सेहत पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

तो चलिए जानते हैं कि इसके अलावा हरा रंग व्यक्ति को किस तरह के लाभ प्रदान कर सकता है-


फेंगशुई और वास्तु के अनुसार हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है तथा इससे व्यक्ति का मानसिक तनाव यानी डिप्रेशन पूरी तरह से खत्म होता है।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार हरे रंग को लकड़ी तत्व का प्रतीक भी माना जाता है। इसे घर के साथ-साथ ऑफिशियल जगह पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे कि ऑफिस। वास्तु शास्त्र कहते हैं कि घर की आराम करने वाली जगहों पर इसका अधिकतर इस्तेमाल करना अच्छा होता है।

हरा रंग वातावरण के बीच कार्य करने की व्यक्ति की रचनात्मकता को बढ़ोतरी प्रदान करता है। इसे घर की दीवारों पर इस्तेमाल करना वास्तु के अनुसार अच्छे प्रभाव देने वाला माना गया है। हरे रंग के पौधे आदि से घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता है।

इसके अलावा हरा रंग बीमारी को जल्दी खत्म करने में मदद करता है। इससे व्यक्ति का ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है व मानसिक शांति की प्राप्ति होती है, जिससे मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों से जल्दी राहत मिलती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News