Astrology: 5 ग्रहों के योग से खुलेगी 6 राशियों की किस्मत !

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astrology: 9 ग्रहों में से 5 ग्रहों का योग ज्योतिष में बहुत ही मंगलकारी साबित होने वाला है। 22 अप्रैल को मेष राशि में 5 ग्रहों की युति यानी कंबीनेशन बनेगा। मेष राशि में पहले से विराजमान यूरेनस, बुध और राहु के साथ ही पहले 14 अप्रैल को सूर्य फिर 22 अप्रैल को बृहस्पति ग्रह की युति बनने वाली है। इस दौरान शुक्र और चंद्र वृषभ में, मंगल मिथुन में और शनि कुंभ में विराजमान रहकर कई तरह के शुभ योग बना रहे हैं। इस योग-संयोग से विपरीत राजयोग, बुधादित्य योग, गजलक्ष्मी योग सबसे महत्वपूर्ण है। इन तीन राज योगों के अलावा 5 ग्रहों की इस युति से 6 राशियों के लिए शुभ समय लेकर आ रही है। यानी 6 राशियों के भाग्य के दरवाजे खुलेंगे और इन राशियों पर दूरगामी सुखद प्रभाव पड़ेंगे। जो 5 ग्रहों का योग बन रहा है और जो विपरीत राजयोग, बुधादित्य योग और गजलक्ष्मी योग बनने जा रहे हैं, उनसे किन 6 राशियों को ज्यादा लाभ होगा।

PunjabKesari planets

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

5 ग्रहों के योग से लाभान्वित होने वाली पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मेष राशि के प्रथम भाव में इस युति से जहां आपके स्वभाव में परिवर्तन आने वाला है, वहीं आपकी नौकरी में शानदार समय भी प्रारंभ होने वाला है। यदि साझेदारी का व्यापार है तो उसमें दोगुना मुनाफा कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ जाएगी। आपके भाग्य के बंद दरवाजे खुल जाएंगे और आप सभी क्षेत्रों में तरक्की करेंगे। बस आपको संयम से काम लेने की जरूरत है।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि के 11वें भाव में 5 ग्रहों की यह युति आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगी। नौकरी में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। अच्छी पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो आशा से ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

PunjabKesari planets

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि के 9वें भाव में 5 ग्रहों की यह युति आपके जीवन में धन-धान्य और वैभव में बढ़ोतरी कर देगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ ही वेतन वृद्धि होगी। व्यापार में दोगुनी सफलता मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में पहले की अपेक्षा और अच्छा माहौल बनेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या  राशि के 8वें भाव में इस युति का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि समझदारी से कार्य किया तो हर कार्य में सफलता मिलेगी।

PunjabKesari planets
पांचवीं भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि के 7वें भाव में बन रही ग्रहों की युति से आपको शुभ फल प्रदान होंगे। विपरीत राजयोग के चलते सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अन्य माध्यमों से भी धन कमाने में कामयाब होंगे। आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार का विस्तार होगा।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि वालों के दूसरे भाव में यह युति बन रही है। आर्थिक रूप से यह युति आपको मजबूत करेगी। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग प्रबल हैं। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में निवेश से लाभ होगा और नए व्यापारिक समझौते होंगे। बस आपको वाणी पर संयम रखकर कार्य करना होगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News