Good Luck Upay: प्रतिदिन शाम के समय करें ये काम, नहीं रोक पाएगा कोई धन की बरकत

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Good Luck Upay: हिन्दू धर्म में कुछ छोटे-छोटे ऐसे कार्य होते हैं जिनको अगर कर लिया जाए तो जीवन की दशा ही बदल जाती है। इन्ही में से एक है दीपक जलाना। शास्त्रों के अनुसार कोई भी पूजा-पाठ शुरू करने से पहले दिया जलाना अनिवार्य है। इसके बिना पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है। जिस घर में दीपक प्रज्वलित होता रहता है उस घर में कभी भी नेगेटिविटी वास नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ शाम के समय जलाया गया दिया आपके जीवन को रोशन बना देता है। संध्याकाल के समय अगर दिए में ये चीज डालकर जला दी जाए तो धन-धान्य की कभी भी कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आप भी इस बात से अनजान हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बेहद ही खास साबित होने वाला है। तो चलिए जानते हैं दिए में कौन सी चीज डालकर जलानी चाहिए जिससे शुभ फल की प्राप्ति हो।

PunjabKesari Good Luck Upay

Mix sesame seeds in oil तेल में मिलाएं तिल
शाम के समय अगर दीये में तिल को मिला लिया जाए तो पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तिल का संबंध पितरों और शनिदेव से होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो पितरों के साथ-साथ शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

put camphor in the lamp दिये में डालें कपूर
कपूर शुक्र ग्रह को मजबूत करने का काम करता है। यदि आप शाम के समय तेल में कपूर मिलाकर जलाते हैं तो आपकी कुंडली में खराब शुक्र भी मबजूत हो जाता है और कभी भी धन से जुड़ी समस्या नहीं होती है।

PunjabKesari Good Luck Upay

Mix cloves in oil and burn it तेल में लौंग मिलाकर जलाएं
अगर आप शाम के समय तेल में लौंग डालकर जलाते हैं तो राहु के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

धन संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए शाम के समय उत्तर दिशा में दीपक जलाएं। इस दिशा को धन की दिशा माना जाता है, धन की कमी को दूर करने के लिए ये उपाय अवश्य करना चाहिए।

Mix bay leaves in oil and light a lamp तेल में तेजपत्ता मिलाकर जलाएं दीपक
संध्याकाल के दौरान यदि आप तेल में तेजपत्ते का चुरा मिलाकर जलाते हैं तो मां लक्ष्मी को कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है। घर की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए ये उपाय बहुत कारगर होता है।

PunjabKesari Good Luck Upay


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Saini

Related News