Shardiya Navratri 1st Day: शारदीय नवरात्र की पहली देवी मां शैलपुत्री देंगी पैतृक संपत्ति से लाभ

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2023 - 06:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

1st Day Of Shardiya Navratri Maa Shailputri Puja: चंद्रमा पर अधिपत्य रखने वाली शैलपुत्री मानव मन पर अपनी सत्ता रखती हैं। देवी शैलपुत्री मूलतः महादेव कि अर्धांगिनी शिवा ही है। देवी पार्वती पूर्वजन्म में दक्ष कन्या सती थी। इनका जन्म हिमनरेश हिमावन के घर पार्वती रूप में हुआ। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लेने पर इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। श्वेत वर्ण शैलपुत्री के मस्तक पर स्वर्ण मुकुट में अर्धचंद्र सुशोभित है। ये वृष पर सवार हैं अतः इन्हें वृषारूढ़ा भी कहते हैं। इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल व बाएं हाथ में कमल पुष्प सुशोभित है। देवी शैलपुत्री की साधना का संबंध चंद्र से है। कालपुरूष सिद्धांत के अनुसार कुण्डली में चंद्र का संबंध चौथे भाव से है। अतः देवी शैलपुत्री कि साधना का संबंध व्यक्ति के सुख, सुविधा, माता, निवास स्थान, पैतृक संपत्ति, वाहन, जायदाद व अचल संपत्ति से है। इनकी साधना से मनोविकार दूर होते हैं, जमीन-जायदाद में लाभ होता है व सुख-सुविधा में वृद्धि होती है।

PunjabKesari Shardiya Navratri

Maa shailputri puja vidhi पूजन विधि: घर के अग्नि कोण में दक्षिणपूर्व मुखी होकर लाल वस्त्र पर गेहूं भरे तांबे के कलश पर नारियल रखकर घट स्थापना कर देवी शैलपुत्री का दशोंपचार पूजन करें। केसर मिले गौघृत का दीप करें, मोगरे की धूप करें, सफेद फूल चढ़ाएं, सफेद चंदन से तिलक करें, दूध-शहद चढ़ाएं, व मावे की मिठाई का भोग लगाएं, तथा 1 माला इस विशिष्ट मंत्र की जपें। पूजन के बाद भोग कन्या को खिलाएं।

Maa shailputri Puja Mantra  पूजन मंत्र: वंदे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्ध-कृत-शेखरम्। वृषारुढाम् शूलधराम् शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

Yatra muhurat यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास उत्तर में है। अतः पश्चिम व उत्तर दिशा की यात्रा टालें।

PunjabKesari Shardiya Navratri

Aaj ka good luck आज का गुडलक ज्ञान
Today's good luck color आज का गुडलक कलर:
लाल।
Today's good luck direction आज का गुडलक दिशा: पूर्व।
Today's Good Luck Mantra आज का गुडलक मंत्र: ॐ श्रीं शैलपुत्री देव्यै: नम॥

PunjabKesari Shardiya Navratri

Good luck today's birthday आज का बर्थडे गुडलक: मनोविकार दूर करने हेतु केसर मिले दूध में छाया देखकर देवी शैलपुत्रीं पर चढ़ाएं।
आज का एनिवर्सरी गुडलक आज का एनिवर्सरी गुडलक: सुख-सुविधा में वृद्धि हेतु हल्दी चढ़ा चांदी का सिक्का देवी शैलपुत्री पर चढ़ाकर पर्स में रखें।
Goodluck Mahaguru's great trick गुडलक महागुरु का महा टोटका: पैतृक संपत्ति से लाभ हेतु शैलपुत्री पर चढ़े अक्षत पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News