Golden opportunity in life: किसी को जीवन देने का एक सुनहरा अवसर है आपके पास, उठाएं लाभ

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 09:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

The Power of Organ Donation: जब तुम मरो तो स्वर्ग में अपने अंगों को अपने साथ मत ले जाओ। भगवान जानता है कि हमें यहां उनकी जरूरत है। अंगदान महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक शरीर से दूसरे को नया जीवन देने की अनुमति देता है। यह सबसे अच्छा उपहार है जो कोई दूसरे को दे सकता है। देने वाले का कुछ नहीं जाता, लेकिन पाने वाले को सब कुछ मिल जाता है। इस संबंध में जन जागरूकता की कमी है। मरीज के ब्रेन डैड घोषित होने के बाद अंग निकाले जा सकते हैं। हालांकि अज्ञानता, भय, विश्वास, भावनाएं और धार्मिक प्रथाएं अक्सर दाताओं को आगे आने से रोकती हैं।

PunjabKesari Golden opportunity in life

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

अंगदान की उपयोगिता के बारे में लोगों को शिक्षित  करने की आवश्यकता है। दाता और परिवार के लिए निर्णय लेने में धर्म एक प्रमुख भूमिका निभाता है।

PunjabKesari Golden opportunity in life

सभी धर्मों में ऐसे संदर्भ हैं जिन्हें दूसरों की भलाई के लिए दान के विचार के समर्थन के रूप में देखा जा सकता है लेकिन हम धर्म को धर्मगुरुओं और उपदेशकों की नजर से देखते हैं। अंगदान के महत्व को जीवन बचाने के लिए एक महान कार्य के रूप में उजागर किया जाना चाहिए। आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि ब्रेन डैथ होने के बाद ही अंगदान पर विचार किया जाता है। धर्म अंगदान और प्रत्यारोपण पर आपत्ति नहीं करता, असल में वे ‘जीवन देने’ का समर्थन करते हैं। 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News