मंत्रोच्चारण के बीच सरस मेले के उद्घाटन से हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 08:35 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कुरुक्षेत्र (धमीजा): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को मंत्रोच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र में सरस मेले के उद्घाटन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

International Geeta Mahotsav organized in Kurukshetra: आज से पहले सरस मेले की इतनी सुंदर और भव्य शुरूआत कभी नहीं हुई। ढोल-नगाड़ों, शिल्पकारों और कलाकारों के अद्भुत संगम के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्वयं कलाकारों और शिल्पकारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आयोजन में लगे व यहां पहुंचे लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Haryana Kurukshetra International Gita Mahotsav Tourism: कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम विधिवत रूप से सरस मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद् भगवद् गीता की प्रति पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज किया। इसके पश्चात उन्होंने ब्रह्मसरोवर के तट पर बनी दुकानों में लगे सरस मेले का अवलोकन किया। 

Message of the Gita was as useful today as it was before गीता का संदेश जितना पहले उपयोगी था, उतना आज भी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ का ऐतिहासिक अवसर है। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र की भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यह गीता ज्ञान उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र भी उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है। गीता का यह संदेश युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।  

उन्होंने कहा कि देश और विदेश से लोग अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचेंगे। कोरोना के बाद रौनक लौटी है। इस बार भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। विदेशी सैलानियों के आने की उम्मीद है।

President Draupadi Murmu will arrive on 29th November 29 नवम्बर को होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन
सीएम ने कहा कि 29 नवम्बर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति से प्रदेश की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करवाया जाएगा। गीता महोत्सव में मुख्य कार्यक्रम 29 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चलेंगे। सरस मेला 6 दिसम्बर को खत्म होगा।

कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार कर रही है काम : मनोहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का काम कर रही है। इस भूमि के तीर्थों को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके तहत करोड़ों रुपए का बजट भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सभागार में बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के मीडिया सैंटर का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के इस स्वरूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना साकार हो रहा है। कुरुक्षेत्र पावन और ऐतिहासिक धरती है। इस धरती पर महाराजा हर्षवर्धन, मां भद्रकाली मंदिर, ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर और कई दर्शनीय स्थल हरियाणा की संस्कृति और धरोहर को तरोताजा कर रहे हैं। 

इस पर्यटन स्थली को और आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को लेकर 48 कोस के 75 तीर्थों पर भव्य कार्यक्रम होंगे और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमीनार में विभिन्न देशों के शोधार्थी भी ऑनलाइन प्रणाली से जुड़ेंगे।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News