गरुड़ पुराण: Life को सफल व सार्थक बनाना है तो करें क्लिक

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 02:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक धर्म में अपने ग्रंथों का अधिक महत्व है। बात करें अगर हिंदू धर्म के ग्रंथों की तो ऐसा कहा जाता है इसमें लगभग  हर देवता से जुड़े अलग-अलग धार्मिक ग्रंथ मौजूद है। इनमें से कुछ ग्रंथ कुछ पुराण तो कुछ वेद कहलाते हैं। इन्हीं में से एक है गुरुड़ पुराण। बताया जाता है 18 मुख्य पुराणो में गिने जाने वाला ये पुराण श्री हरि विष्णु के वाहन गरुड़ देवता को समर्पित है। बताया जाता है कि इस पुराण में व्यक्ति के कर्मों के अनुरूप मिलने वाले फलों के बारे में विस्तार पूर्वक उल्लेख किया गया है। इतना ही नहीं इसमें जीवन को सफल बनाने और उन्नति पाने से जुड़े भी अनेक प्रकार के मंंत्रों आदि के बारे भी वर्णन किया गया है। कहा जाता है जो व्यक्ति गरुड़ पुराण में बताई गई बातों को जीवन में अपनाता है उसका जीवन सार्थक होता है। तो चलिए आज जानते हैं गरुड़ पुराण में बताई गई 6 बातों के बारे में जिन्हें जानने से व्यक्ति अपने जीवन में सब कुछ पा सकता है। बता दें दरअसल हम इस आर्टिकल मे हम आपको बताने जा रहे हैं गरुड़ पुराण के अनुसार किनकी पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। 

PunjabKesari Garuda Purana Gyan, Garud Purana Lifre Management Rules,

धार्मिक मान्यताओं के जो व्यक्ति नियमित रूप से अपने दिन का आरंभ भगवान विष्णु की भक्कि से करता है, उसे अपने जीवन के हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होती है। इतनी ही नहीं अगर किसी कार्य में बार बार विघ्न या रूकावटें आ रही हों, उन्हें विशेष रूप से इनकी पूजा करनी चाहिए। 

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बेहद खास माना जाता है। शास्त्रों में इस व्रत को सभी व्रतों मे श्रेष्ठ बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को एकादशी व्रत के दिन विधि वत रूप से पूजा करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता जो व्यक्ति पूरी निष्ठा आदि के साथ एकादशी का व्रत करता है उसके जीवन में खुशहाली ही खुशहाली का आगमन होता है। 

PunjabKesari, garud puran, Garuda Purana Gyan, Garud Purana Lifre Management Rules,

धर्म  ग्रंथों में कई प्रकार की नदियों का विवरण किया गया है। इनसे से गंगा को प्रमुख माना जाता है। कहा जाता है कि गरुड़ पुराण में वर्णन है कि गंगा नदी का पानी व्यक्ति को समस्त प्रकार के पापों से मुक्ति दिलवाने में सक्षम होता है। यही कारण है कि हिंदू धर्म में होने वाले प्रत्येक शु व मांगलिक कार्य में इसक इस्तेमाल किया जाता है। अतः गंगाजल की पूजा करनी चाहिए। 

इसके बाद अब बात करते हैं तुलसी के पौधे की, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे को लक्ष्मी मां से जोड़कर देखा जाता है। तो वहीं भगवान विष्णु को भी तुलसी दल अधिक प्रिय है। इन्हीं कारणों के चलते हिंदू धर्म में तुलसी दल की पूजा  आवश्यक व लाभदायक मानी जाती है। कहा जाता है निरंतर रूप से तुलसी के पौधे पर दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से व्यक्ति को अपने समस्त प्रकार के दुखों से राहत मिलती है। 

PunjabKesari, Gaurd Puran Niti, Garud Purana Niti In Hindi, Garud Dev, Dharm, Punjab Kesari

गरुड़ पुराण के अनुसार हमेशा ज्ञानी पुरुष व पंडित का आदर सम्मान करना चाहिए। कहा जाता है इससे जीवन में हमेश सफलता प्राप्त होती है। जो व्यक्ति इनका अपमान करता है वो कभी जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता। 

इसकेे अतिरिक्त गरुड़ पुराण में देवी-देवताओं के अलावा गाय का पूजन करना भी बेहद जरूर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है इनमें हिंदू धर्म के समस्त देवी-देवताओं का वास होता है। यही कारण है इनकी पूजा अत्यंत लाभदायक कहलाती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News