Gangotri Dham: गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे खोल दिए गए हैं
punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
उत्तरकाशी (प.स.): उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र में सुबह साढ़े 10 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। इसके साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा की शुरूआत हो जाएगी।
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि हिंदू नववर्ष व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के नवरात्रि के पहले दिन रविवार को गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया। यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। हालांकि, कपाट खोलने का मुहूर्त 6 अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तय किया जाएगा।