Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर यू.पी. में बड़ा हादसा, स्नान के दौरान 11 श्रद्धालु डूबे

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 10:28 AM (IST)

बदायूं/बरेली/हमीरपुर/कुशीनगर (एजैंसी): गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गंगा नदी और तालाब में डूबने की दर्दनाक घटनाओं में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। 

बदायूं और बरेली में गंगा स्नान के दौरान 31 श्रद्धालु डूब गए, जिनमें 7 लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची अब भी लापता बताई जा रही है। 

वहीं हमीरपुर में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कुशीनगर में एक किशोर की नदी में डूबकर जान चली गई। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News