माता की कहानी की नाटक के माद्यम से दी गई प्रस्तुति
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 08:55 AM (IST)
कटड़ा (अमित): नवरात्र महोत्सव के अवसर पर कटड़ा के आध्यात्मिक केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में नटरंग के सौजन्य से माता वैष्णो देवी की कहानी का नाटकीय मंचन किया जा रहा है। इस दौरान कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति के माध्यम से माता वैष्णो देवी की कथा को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत कर रहे हैं।
नाटक के जरिए दिखाई जा रही इस धार्मिक प्रस्तुति को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ मां भगवती के दर्शनों के लिए कटड़ा पहुंचे श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रस्तुति देखकर लोग काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
