Ganga Dussehra 2026: सावधान! कहीं व्यर्थ न चली जाए आपकी आस्था, गंगा स्नान के बाद भी पीछा नहीं छोड़ते ये पाप, जानें शास्त्रों का गुप्त रहस्य

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 02:55 PM (IST)

Ganga Dussehra 2026: सनातन धर्म में मां गंगा को केवल एक नदी नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी और पापों का नाश करने वाली देवी माना गया है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 25 मई 2026 को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देश भर के प्रसिद्ध घाटों पर लाखों श्रद्धालु इस विश्वास के साथ डुबकी लगाते हैं कि उनके कई जन्मों के पाप धुल जाएंगे। लेकिन क्या शास्त्र वाकई यह कहते हैं कि पानी में एक गोता लगाने भर से हर बुरा कर्म मिट जाता है? ऋषियों और मुनियों द्वारा रचित शास्त्रों में इसका एक गहरा और चौंकाने वाला सत्य छिपा है।

PunjabKesari Ganga Dussehra

गंगा मैया के नाम का उच्चारण सच्चे मन से करने वाले जीव के सभी पाप क्षण भर में नष्ट हो जाते हैं। सभी देवताओं में जैसे श्री विष्णु और लोकों में जैसे ब्रह्मलोक श्रेष्ठ हैं वैसे ही सभी नदियों में गंगा उत्तम है। जिन स्थानों पर गंगा, यमुना और सरस्वती बहती हैं, उन तीर्थों पर स्नान और आचमन करके मनुष्य मोक्ष का भागी बनता है। ऐसा वर्णन श्री पदमपुराण में मिलता है। गंगा धरती के प्राणियों के लिए अमृत का सागर है। इसका जल संसार के दुखों से संतप्त प्राणियों के लिए सुखों का खजाना है। 

PunjabKesari Ganga Dussehra

श्री हरि के चरण कमलों से प्रकट हुई गंगा पापों की स्थूल राशियों तक का भी नाश करने वाली हैं। नर्मदा, सरयू, बेतवा, तापी, पयोषिनी, चन्द्र, विपाशा, कर्मनाशिनी, पुष्पा, पूर्णा, दीपा, विदीपा, तथा सूर्यतन्या यमुना आदि नदियों में स्नान करने से जो पुण्य फल मिलता है वह सभी पुण्य एक गंगा के स्नान से सहज ही मनुष्य को मिल जाता है। गंगा स्नान करने से सहस्त्र गोदान, सौ अश्वमेध यज्ञ करने, सहस्त्र वृषभ दान करने के समान अक्षय फल की प्राप्ति होती है। 

Ganga Dussehra

हिन्दुओं के प्रत्येक धार्मिक संस्कार में गंगा का जल प्रयोग किया जाता है और गंगा जल के बिना कोई भी धार्मिक संस्कार सफल नहीं माना जाता। शास्त्रों के अनुसार अंत समय में यदि किसी प्राणी के मुख में गंगाजल डाल दिया जाए तो भी जीव को प्रभु का परम धाम प्राप्त होता है। 

PunjabKesari Ganga Dussehra

गंगा में डुबकी लगाने मात्र से हर पाप नहीं धुलता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केवल वे पाप क्षमा योग्य होते हैं, जो जाने-अनजाने में या भूल से हुए होते हैं। जो व्यक्ति सोच-समझकर, योजनाबद्ध तरीके से दूसरों को कष्ट पहुंचाते हैं, उनके कर्मों का फल उन्हें अवश्य भुगतना पड़ता है। ऐसे पापों को गंगा मैया भी नहीं धो सकती।

Ganga Dussehra

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News