Masik Shivratri 2026 : किस दिन रखा जाएगा ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 06:02 PM (IST)

Masik Shivratri 2026 : हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत खास महत्व है। यह हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि 15 मई. 2026 शुक्रवार को रखी जाएगी। माना जाता है कि इस दिन शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली और मधुरता बनी रहती है और कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इस दिन शिव जी की खास कृपा पाने के लिए शिव-पार्वती की पूजा के साथ कुछ मंत्रों का जाप करना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में- 

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 मई 2026 को सुबह 8 बजकर 31 मिनट से  होगी। वहीं, इसका समापन 16 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर होगा। निशिता काल को ध्यान में रखते हुए मासिक शिवरात्रि का15 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी। 

मासिक शिवरात्रि महत्व
मासिक शिवरात्रि के दिन पूरे विधि-विधान के साथ शिव जी की पूजा करने और व्रत रखने से देवों के दोव महादेव की खास कृपा प्राप्त होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से किए गए दान का बहुत खास महत्व है। इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News