Ganga Dussehra: Good luck के लिए गंगा दशहरा पर करें ये 10 काम

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 06:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganga Dussehra: 5 जून को श्री गंगा दशहरा अथवा श्री गंगा दशमी का पर्व है। गंगा का जन्म भगवान विष्णु के चरणों से हुआ है और ये भगवान शिव की जटाओं में वास करती हैं। पतित पावनी गंगा का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान है। इसके जल में खास गुण होते हैं, तभी तो सनातन धर्मी इसे देव नदी (देवताओं की नदी) कहकर भी पुकारते हैं। दस योगों में गंगा स्नान दस पापों को हरता है। ये दस योग हैं - ज्येष्ठ का महीना, शुक्ल पक्ष, दसवीं तिथि, बुध दिन, हस्त नक्षत्र, ययतीपात, गर योग तथा आनंद योग, कन्या राशि में चंद्रमा तथा वृष राशि में सूर्य। इसी कारण ही इसे दशहरा कहते हैं।

PunjabKesari Ganga Dussehra

Do these 10 things on Ganga Dussehra for good luck गुड लक के लिए गंगा दशहरा पर करें ये 10 काम-
गंगा दशहरा के दिन 10 का अंक शुभ माना जाता है। 10 दीपक जलाएं और 10 वस्तुओं का दान करें। दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस दिन दान में सत्तू, मटका और हाथ का पंखा दान करने से दस गुना फल प्राप्त होता है। 

गंगा नदी में स्नान करने से दस पापों का हरण होता है, अंत में मुक्ति मिलती है। यदि आप गंगा नदी में स्नान नहीं कर सकते तो घर पर ही नहाने की बाल्टी में गंगा जल डालकर स्नान करें।

Ganga Dussehra
गंगा के दर्शन मात्र से पापों का नाश होता है। साक्षात न सही चित्र, घर में पड़े गंगा जल अथवा गूगल पर गंगा मईया के दर्शन अवश्य करें।

गंगा स्नान, अन्न-वस्त्रादि का दान, जप-तप, उपासना और उपवास किया जाता है। इससे 10 प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है।  

गंगा, शिव, ब्रह्मा, सूर्य देवता, भागीरथी तथा हिमालय की प्रतिमा बनाकर दूध, बताशा, जल, रोली, नारियल, धूप, दीप से पूजन करके दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है। 

PunjabKesari  Ganga Dussehra

गंगा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएं। जीवन से सभी विकार नष्ट हो जाएंगे।

गंगा जल को घर में छिड़कने से हर तरह के वास्तु दोषों से छुटकारा मिल सकता है।

Ganga Dussehra
गंगा जल का मुख्य द्वार पर छींटे देने से कोई भी नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती। सकारात्मकता का माहौल बनता है।

लक्ष्मी नारायण की कृपा पाने के लिए दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर श्री विष्णु का अभिषेक करें।

PunjabKesari Ganga Dussehra


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News