Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरे पर यमुना में नहाने गए 3 युवक डूबे
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 12:57 PM (IST)
घरौंडा (करनाल) (टिक्कू): गंगा दशहरे के दिन नहाने गए 3 युवकों की यमुना में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लालू पुरा घाट पर नहाते समय मुबारकबाद निवासी रमेश कुमार गहरे पानी में चला गया जिस कारण वो डूब गया। मोंटू (19) ने भी उसको बचाने के लिए छलांग लगा दी, उसके पश्चात संजू (23) ने भी उनको बचाने के लिए छलांग लगा दी लेकिन वह भी डूब गया।
4 घंटे बीत जाने के बाद भी डूबे हुए युवकों का कोई अता-पता नहीं लगा। कुटेल निवासी शुभम ने बताया कि लाल पुरा घाट पर युवक एक साथ नहाने के लिए उतरे थे लेकिन रमेश कुमार को बचाने के चक्कर में एक के बाद एक तीनों युवक गहरे पानी में डूब गए।
वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि लापता युवकों को ढूंढने का प्रयास जारी है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
