Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा लाभ

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। इस पावन मौके पर पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने से साधक को 10 हजार पापों से मुक्ति मिलती है। कहते हैं कि इस दिन राशि अनुसार चीजें दान करने से भी बड़ा लाभ मिलता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

गंगा दशहरा का पर्व 30 मई 2023 को है और सनातन धर्म में गंगा दशहरा का त्योहार काफी महत्व रखता है। पौराणिक कथा के अनुसार, गंगा दशहरा मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर आने का दिन है। गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। इस पावन मौके पर पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने से साधक को 10 हजार पापों से मुक्ति मिलती है। कहते हैं कि इस दिन राशि अनुसार चीजें दान करने से भी बड़ा लाभ मिलता है।

Donate these things according to zodiac sign on Ganga Dussehra गंगा दशहरा पर राशिनुसार करें इन चीजों का करें दान
मेष- मेष राशि के लोग तिल और कपड़े का दान करें।
वृषभ- वृषभ राशि वाले गरीबों को खाना और धन का दान करें।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए पानी का दान करना शुभ रहेगा।
कर्क- कर्क राशि के जातक पीले फलों का दान कर सकते हैं।
सिंह- सिंह राशि वाले तांबे के बर्तन, अनाज और किसी भी फल का दान कर सकते हैं।
कन्या- कन्या राशि के लोग बेलपत्र का दान करें तो लाभ मिलेगा।
तुला- तुला राशि वाले सतनाजा दान कर सकते हैं।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को मौसमी फलों का दान करना चाहिए।
धनु- धनु राशि के लोग काले तिल का दान कर सकते हैं।
मकर- मकर राशि वाले मिट्टी के घड़े दान करने से लाभ पाएंगे।
कुंभ- कुंभ राशि वाले खाने की कोई भी सामग्री दान कर सकते हैं।
मीन- मीन राशि वाले पानी का दान करें तो उत्तम होगा।

Shubh muhurat of Ganga Dussehra 2023 गंगा दशहरा 2023 मुहूर्त
ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि 29 मई 2023 दिन सोमवार को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 30 मई दिन मंगलवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर होगा। उदया तिथि के चलते गंगा दशहरा का पर्व 30 मई को मनाया जाएगा।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित
पंडित सुधांशु तिवारी
9005804317

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News