London Hosts First Ganga Aarti On The Banks Of River Thames: लंदन में पहली बार थेम्स नदी किनारे गंगा आरती

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 11:53 AM (IST)

लंदन (एजैंसी): लंदन में रविवार को टेम्स नदी के किनारे पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। ‘थेम्स तट पर गंगा आरती : प्रकाश उत्सव’ नाम से हुए इस कार्यक्रम का आयोजन चिन्मय मिशन यू.के. ने ‘टोटली थेम्स’ के वार्षिक उत्सव के सहयोग से किया।

यह कार्यक्रम चिन्मय मिशन की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दुनिया भर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का हिस्सा था। भारत में गंगा के किनारे होने वाली प्रसिद्ध आरती से प्रेरित इस आयोजन का उद्देश्य प्रकृति, जीवन और ज्ञान के प्रति आभार और सम्मान का संदेश देना था।

चिन्मय मिशन यू.के. की शिक्षिका ब्रह्मचारिणी श्रीप्रिया चैतन्य ने कहा कि गंगा आरती की परंपरा में श्रद्धालु दीप जलाकर मां गंगा की पूजा करते हैं और प्रकृति एवं जीवन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि थेम्स नदी के किनारे आयोजित गंगा आरती ने भी इसी भावना के साथ लोगों को एकजुट किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए और प्रार्थना, भजन तथा मंत्रोच्चार किया गया। आयोजकों ने कहा कि गंगा आरती प्रकृति और उसके जीवनदायी स्वरूप के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

आयोजकों ने पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा। आरती में इस्तेमाल की गई किसी भी वस्तु को थेम्स नदी में नहीं डाला गया और पूरा अनुष्ठान नदी के किनारे जमीन पर ही किया गया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News