भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित करने के बाद परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 12:30 PM (IST)

राजकोट (गुजरात) (एजैंसी): गुजरात के राजकोट जिले में एक छोटे बांध में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित करने के तुरंत बाद बाप-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 सदस्यों की उसमें डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे हुई। 

एयरपोर्ट पुलिस थाने के निरीक्षक के.पी. तरेटिया ने बताया कि रानपुर गांव का एक परिवार गणेश की मूर्ति विसर्जित करने के लिए राजकोट जिले के झियाना गांव के पास एक छोटे बांध पर गया था। उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन के बाद परिवार की 2 महिलाएं और 3 पुरुष नहाने के लिए बांध के पानी में उतरे थे लेकिन गहरे पानी में जाते ही वे डूबने लगे। 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने महिलाओं को तो बचा लिया लेकिन अन्य तीनों को नहीं बचाया जा सका।  तरेटिया के अनुसार, बाद में दमकल विभाग के कर्मियों ने तीनों के शवों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धीरूभाई चौहान (50), उनके बेटे नयन चौहान (23) और उनके रिश्तेदार नरेंद्र चौहान (30) के रूप में हुई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News