Friday Remedies: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न तो ध्यान रखें ये rules

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Friday Remedies: जीवन की भौतिक सुख-सुविधाओं को पाने के लिए धन की आवश्यकता पड़ती है। धनवान होना केवल धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से ही संभव हो सकता है। शुक्रवार के दिन धन की देवी की पूजा करने से पैसों से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलता है। अगर एक बार मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो व्यक्ति को जीवन की तमाम सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। अगर इनको अनदेखा कर दिया जाए तो मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। तो ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि आज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

PunjabKesari Friday Remedies

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Do not do this work on Friday शुक्रवार के दिन न करें ये काम- ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने से बचना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आज के दिन रसोई का कोई सामान खरीदने से बचना चाहिए।
अगर पूजा-पाठ का सामान भी खरीद रहे हैं तो शुक्रवार के दिन का चयन न करें।
शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
आज के दिन यदि अगर आपसे कोई शक्कर या चीनी मांगे तो उसे मना कर दें। शुक्रवार के दिन ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर-परिवार में अशांति का वातावरण बन जाता है।

PunjabKesari Friday Remedies

It is auspicious to buy these things on Friday शुक्रवार के दिन इन चीजों को खरीदना होता है शुभ- अगर शास्त्रों में कुछ वस्तुएं न खरीदने के नियम बताए गए हैं तो इसके साथ खरीदने के भी बताए गए हैं जैसे कि-

शुक्रवार के दिन घर की सजावट का सामान खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से मां खुश होती हैं।

आज के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र देव की पूजा भी की जाती है तो उन्हें खुश करने के लिए सफेद या सिल्वर रंग का वाहन खरीदना चाहिए।

नए कपड़े खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ होता है।

PunjabKesari Friday Remedies

आज के दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। गंदे और फटे कपड़े पहनने से राहु खराब होता है।

जो लोग अपने आप को और घर को साफ रखते हैं उनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।

PunjabKesari kundli

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News