Fingers astrology: उंगलियां कुछ कहती हैं, जानें दिल की बात

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 11:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Types of fingers and personality: हस्तरेखा शास्त्र ज्यतिषशास्त्र की महत्वपूर्ण शाखा है। इससे किसी भी व्यक्ति के हाथ की उंगलियों की बनावट देखकर उसके दिल की बात को जाना जा सकता है। उंगलियां भाग्य के साथ स्वभाव की भी जानकारी देती हैं। हाथ की कनिष्ठिका (लिटील फिंगर), अनामिका (रिंग फिंगर), मध्यमा (मिडिल फिंगर), तर्जनी (इनडेक्स फिंगर) मौन में ही बहुत कुछ कह जाती हैं। उंगलियों की लंबाई और बनावट व्यक्तित्व के कहरे राज भी बयां कर डालती हैं।

PunjabKesari Fingers astrology

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

भविष्य पुराण के अनुसार जिनकी उंगलियों के बीच छिद्र होता है, उन्हें आमतौर पर धन की तंगी रहती है।

जिन लोगों की उंगलियां आपस में सटी हुई होती हैं वे व्यक्ति धनी होते हैं।

गरुड़ पुराण के अनुसार सीधी उंगलियां शुभ एवं दीर्घायुकारक होती हैं।

पतली उंगलियां तीव्र स्मरण शक्ति का संकेत करती हैं।

मोटी उंगलियां धन के अभाव का संकेत करती हैं।

PunjabKesari Fingers astrology
चपटी उंगलियां किसी के अधीन होकर कार्य करने की द्योतक मानी जाती हैं।

जिन उंगलियों के अग्रभाग नुकीले होते हैं। ऐसे व्यक्ति दया, प्रेम, करुणावान और कलाकार, संगीतकार होते हैं।

चपटी उंगलियों वाले व्यक्ति आत्मविश्वासी, परिश्रमी, लगनशील होते हैं। कार्यकुशल ऐसे व्यक्ति व्यवस्थित जीवन जीने वाले होते हैं।

नुकीली उंगलियों वाले व्यक्ति भावुक होते हैं। इनमें आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है। इनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव बहुत आते हैं।
इनके विचार तथा कल्पनाएं सुंदर होती हैं।

वर्गाकार उंगलियों वाले व्यक्ति दूरदर्शी, व्यवस्थित जीवन व्यतीत करने वाले होने के साथ-साथ अनुशासन प्रिय होते हैं। आत्मविश्वास से भरे हुए ऐसे व्यक्ति परिश्रमी होते हैं। 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News