त्यौहार: 4 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2016 तक

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2016 - 11:22 AM (IST)

भारत में बहुत सारे पर्व अौर त्यौहार मनाए जाते हैं। भारत धर्म, भाषा, संस्कृति और जाति में विविधताओं से भरा धर्मनिरपेक्ष देश है। पूरे राष्ट्र में सभी धर्मों के लोगों द्वारा कुछ पर्व मनाए जाते हैं। सभी लोग अपने रीति रिवाज और विश्वास के अनुसार अलग अंदाज में हर एक पर्व को मनाते हैं। जानें इस सप्ताह के पर्व अौर त्यौहारों के बारे में-

 

प्रस्तुत सप्ताह का प्रारंभ विक्रमी मार्गशीर्ष प्रविष्टे 20, मार्गशीर्ष शुक्ल तिथि पंचमी, रविवार, विक्रमी सम्वत, 2073, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1938 दिनांक 13 (मार्गशीर्ष) को होकर समाप्ति विक्रमी मार्गशीर्ष प्रविष्टे 26, मार्गशीष शुक्ल तिथि एकादशी शनिवार को होगी।

 

पर्व, दिवस तथा त्यौहार: 4 दिसम्बर को नाग पंचमी, श्री पंचमी, श्री राम विवाहोत्सव, 5 दिसम्बर स्कंद षष्ठी, गुह षष्ठी, चम्पा षष्ठी, 6 दिसम्बर मित्र (विष्णु) सप्तमी, डा. अम्बेदकर पुण्य तिथि, 7 दिसम्बर श्री दुर्गाष्टमी, सशस्त्र सेना झंडा दिवस, 8 दिसम्बर नंदा नवमी, 10 दिसम्बर मोक्षदा एकादशी व्रत, श्री गीता जयंती, मौनी एकादशी (जैन), अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस, श्री राजगोपालाचार्य जयंती।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News