घर के इस कोने में न लगाएं WIND CHIMES, नहीं तो...

punjabkesari.in Tuesday, Dec 14, 2021 - 02:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हमारे देश यानि भारत में जिस तरह वास्तु शास्त्र को अधिक महत्व प्राप्त है, ठीक उसी तरह समय के साथ-साथ अब भारत में चीनी वास्त शास्त्र फेंगशुई को माना जाने लगा है। लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए इसमें दी गई बातों को भी अपनाने लगे हैं। आज हम आपको फेंगशुई वास्तु शास्त्र में बताई गए विंड चाइम से होने वाले फायदों से रूबरू करवाने जा रहे हैं। दरअसल कहा जाता है कि चीनी वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इससे जुड़ी चीज़ों को घर में रखने से वहां रह रहे लोगों के जीवन में सकारात्मकता पैद होती है। परंतु इन्हें सही दिशा-सही दशा में रखना अत्यंत जरूरी होता है। क्योंकि कई बार सही वस्तु का गलत दिशा में होना भारी पड़ जाता है। तो आइए आपको बताते हैं फेंगशुई शास्त्र में बताई गई विंड चाइम से जुड़ी खास जानकारी। 

वास्तु शास्त्री बतााते हैं कि विंड चाइम्स को घर में लगाने से पॉजिटिविटी बढ़ती है। इससे निकलने वाले ध्वनि उसके आस-पास से गुजरने वाले लोगों आदि को मानसिक सुकून प्रदान करता है। तो वहीं घर में इसके होने से हमेशा पॉजिटिविटी का संचार होता है। इसलिए इसे लगाने समय सही दिशा व दशा के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है तो आइए जानते हैं। 
 
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार पूर्व दिशा को सकारात्मक की मूल दिशा पूर्व मानी जाती है। इसलिए इस दिशा के घर के मुख्य द्वार या खिड़की पर विंड चाइम लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

कहा जाता है जिन लोगों के करियर में तरक्की और सफलता न आ रही हो उन्हें घर की उत्तर दिशा में विंड चाइम को लगाना चाहिए। खासतौर पर स्टूडेन्टस को स्टडी रूम में उत्तर दिशा की खिड़की पर विंड चाइम लगाना चाहिए, इससे पढ़ाई में किसी तरह की कोई परेशानी नही आती। 

इसके अलावा कहा जाता है कि पश्चिम दिशा में विंड चाइम लगाने से बच्चों के जीवन में सौभाग्य का विकास होता है। तो वहीं इस दिशा में विंड चाइम लगाने से परिवार के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। 

दक्षिण दिशा में लकड़ी की विंड चाइम लगाने से भी घर में खुशियां आती है। तो वहीं दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा में लगी विंड चाइम से धन लाभ तथा आय में वृद्धि होती है। 

घर की उत्तर पश्चिम दिशा में मेटल की विंड चाइम को लगाने से तरक्की के द्वार खुलते हैं।  

वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि विंड चाइम को लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसमें 6 से 8 रॉड हों।  

कुछ लोग घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में विंड चाइम लगाते हैं, जिसे वास्तु के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि इससे परिवार में आपसी संबंधों और प्रेम-प्यार से कमी आती है। 

इसके अतिरिक्त बता दें कभी भी घर के शौचालय और स्टोर रूम में विंड चाइम नहीं लगाना चाहिए, इससे भी घर-परिवार पर बुरा असर पडता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News