घर में लगाएं बागुआ मिरर, कम होगा जीवन में बुरी शक्तियों का प्रभाव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 06:25 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इससे पहले अपनी वेबसाइट के माध्यम से हम फेंगशुई वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी कई चीज़ों के बारे में बता चुके हैं जिन्हें घर में रखना शुभ व लाभकारी होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं फेंगशुई वास्तु शास्त्र में बताए गए बागुआ मिरर से जुड़े लाभों के बारे में। दरअसल फेंगशुई वास्तु शास्त्र में ऐसी कई धातु वस्तुओं के बारे में वर्णन है, जिनसे मानव को लाभ प्राप्त हो सकता है। इन तमाम धातु की वस्तुओं में से बागुआ मिरर। फेंगशुई वास्तु शास्त्री बताते हैं असल में ये एक विशेष प्रकार का शीशा होता है, जिसका आकारा अष्टकोणीय यानि ऑक्टगोनल होता है। इसके 8 किनारे होते हैं, इन आठों किनारों पर 3-3 फेंगशई ट्राईग्राम्स यानि लाइंस होती है, जिनमें से कुछ टूटी हुई होती है तो कभी कुछ पूरी होती है। बीच की बात करें तो इसके बीचो बीच एक गोल शीशा लगा होता है। अधिकतर रूप से इसके घर के मुख्य द्वार पर विशेष स्थिति और जगह पर लगाते हैं। तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें-

फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति इसे घर में लगाते हैं, उसके घर में से नैगेटिव एनर्जी हमेशाा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है। कहा जाता है बगुआ मिरर का उपयोग तभी कर सकते हैं, जब जीवन या घर में नैैगेटिव ऊर्जा पैदा हो रही हो, इसकी मदद से ऊर्जा का संतुलन बना रहात है। 

कहा जाता है कि घर में अगर बुरी शक्तियों का प्रभाव अधिक रूप से हो तो घर में बगुआ मिरर रखना चाहिए, इससे आत्माओं व बुरी शक्तियों से बचा जाता है। 

जीवन में नकारात्मक प्रभाव अधिक हो या घर तिराहे, चौराहे या दक्षिण दिशा में घर हो तो बगुआ मिरर रखना चाहिए। 

कई बार गलत दशा व दिशा में मकान हो तो वास्तु दोष पैदा हो जाता है, तो इसे लगाने से मकान का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। विशेषतौर पर इसे बड़े मकानों और बिल्डिंगों में लगाया जाता है।

फेंगशुई शास्त्री बताते हैं कि इसे घर में लगाने से जातक के धीरे-धीरे अच्छे दिनों की शुरुआता होने लगती है।

(नोट : पंजाब केसरी ऐसे किसी लेख की पुष्टि नहीं करता, ये केवल वास्तु मान्यताओं पर आधारित हैं, इसलिए इसे लगाने से पहले आप किसी एक्सपर्ट की एडवाइस जरूर लें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News